सम्बंधित जानकारी
- Diabetes Awareness Day : आपको भी है मीठा खाने की आदत, तो जान लीजिए शुगर के 5 नुकसान
- डायबिटीज से बचना है तो lifestyle में करें ये बदलाव, अपनाएं 9 आसान टिप्स
- डायबिटीज के लिए कितना खतरनाक है कोरोना, 5 लक्षण, 5 सुझाव
- स्वच्छता के 10 tips अपनाएं, lockdown के बाद सुरक्षित ऑफिस जाएं
- क्या आप खाली पेट निकलते हैं घर से, जानिए 5 नुकसान
Health Tips : बारिश के मौसम में जरूर खाएं ये 5 फल, जानिए कितने हैं फायदेमंद
हर साल अलग-अलग मौसम में भिन्न-भिन्न मौसमी फल आते हैं। जिनका सेवन जरूर करना चाहिए। साथ ही डॉक्टर भी मौसमी फल खाने की ज्यादा सलाह देते हैं। जिससे आपकी सेहत को भी किसी तरह का नुकसान नहीं होगा और चुस्ती भी बने रहेगी। वहीं अब बारिश ने भी दस्तक दे दी है। अलग-अलग क्षेत्रों में बरसात होती रहती है। लेकिन मौसमी फल की बात कुछ और होती है।
तो आइए जानते हैं, बारिश के मौसम में ये 5 फल जरूर खाना चाहिए।
1. लीची में पानी की मात्रा बहुत अधिक होती है। और वह बारिश के मौसम में ही ज्यादा उपलब्ध होती है। इसके सेवन से पाचन शक्ति अच्छी होती है। ब्लड का रोटेशन अच्छा होता है।
2. अनार शरीर में खून बढ़ाने का सबसे अच्छा तरीका है। इसे खाने से पाचन शक्ति भी अच्छी होती है। कब्ज की समस्या में बहुत जल्दी राहत मिलती है।
3. आलूबुखारा बारिश के मौसम में जरूर खाना चाहिए। इसमें पानी की भरपूर मात्रा होती है। साथ ही फाइबर और मिनरल्स की मात्रा होती है। इसके सेवन से वजन भी कम होता है।
4. जामुन का सेवन बारिश के मौसम में जरूर करना चाहिए। इसके सेवन से यूरिक एसिड की मात्रा कम होती है। और अन्य इंफेक्शन का खतरा भी टल जाता है।
5. आडू में भरपूर मात्रा में एंटीऑक्सीडेंट और विटामिन मौजूद होते है। इसके सेवन से शरीर में मौजूद बेड टॉक्सिन्स बाहर निकल जाते हैं। साथ ही स्किन को ग्लो करने लगती है।
