1. लाइफ स्‍टाइल
  2. सेहत
  3. हेल्थ टिप्स
  4. juice of onion can cure each problem read some benefits

हर समस्या को दूर करेगा प्याज का जूस, जानिए कुछ फायदे

प्याज का रस
हम प्रतिदिन किसी न किसी तरीके से प्याज का सेवन करते हैं। प्याज साबूत रूप में गर्मी से बचाता है, इसे काटकर खाने से व्यंजन में एक नया जायका आ जाता है। इसी के साथ इसका रस (जूस) अपने आप में एक औषधि का कार्य करता है। आइए जानते हैं प्याज के रस के कुछ फायदे -
 
1 यदि आपके बाल झड़ते हैं या कमजोर है तो आपको प्याज के रस का उपयोग करना चाहिए। इससे बाल मोटे होते हैं और उनकी जड़ें मजबूत बनती है जिससे वह टूटते नहीं है। इससे बालों की रूसी भी खत्म होती है।
 
2 प्याज के रस के सेवन से पुरुषों में टेस्टेरोन हार्मोन की वृद्धि होती है जिससे उनकी प्रजनन क्षमता बढ़ती है।
 
3 प्याज का रस आंखों के लिए भी लाभदायक है। यह आंखों की रौशनी बढ़ने, संक्रमण से बचाने और सूजन से रहत दिलाने में बेहद लाभदायक है।
 
4 प्याज एंटी ऑक्सीडेंट होते हैं जिस कारण प्याज के सर का उपयोग करने से झुर्रियां कम होती है और बढ़ती उम्र का प्रभाव भी रुकता है। प्याज का रस एंटी एजिंग फूड की श्रेणी में रखा जाता है।
 
5 प्याज के रस में ओमेगा 3 फैटी एसिड होता है जो याददाश्त बढ़ाने में सहायक होता है। इससे हम कह सकते हैं कि प्याज का रस दिमाग के लिए अच्छा होता है।
अगला लेख
चेकोस्लोवाकिया की इस लड़की के साथ ‘लिव इन’ में रहते थे एमएफ हुसैन, लेकिन एक दिन यूं टूट गया उनका दिल