1. लाइफ स्‍टाइल
  2. सेहत
  3. हेल्थ टिप्स
  4. 10 health benefits off sugar cane juice

गन्ने का जूस पीने से मिलते हैं ये 10 अचूक फायदे

गन्ने के जूस के फायदे
गर्मी के दिनों में गन्ने का जूस किसे पसंद नहीं आता है। बाजार में निकलते ही आंखों को इस जूस की तलाश शुरू हो जाती है। दरअसल, गन्ने का जूस पीने से शरीर में एनर्जी आ जाती है। गर्मी के मौसम में गन्ने का रस पीने से पानी की आपूर्ति भी हो जाती है। गन्ने का रस सभी पीते हैं लेकिन फायदे नहीं जानते होंगे आप। तो आइए जानते हैं गन्ने का रस पीने के 10 फायदे -

- गन्ने का जूस पीने से पीरियड्स के दौरान क्रैंप और क्लॉटिंग नहीं होती है।  

- उन्हें गर्मी से थकान हो जाती है उन्‍हें गन्ने के जूस का सेवन करना चाहिए। इससे त्वरित एनर्जी मिलती है।  

- कब्ज की समस्या है तो गन्ने का जूस पीने से जरूर पिएं।

- गन्ने के रस से लिवर और किडनी की कार्यक्षमता को ठीक करने में मदद मिलती है।  

- गन्ने का जूस पीने से डैंड्रफ और मुहांसों में आराम मिलता है।  

- गन्ने के जूस में कैल्शियम, मैग्नीशियम, आयरन, फास्फोरस और पोटेशियम जैसे तत्व होते हैं जिससे इम्‍युनिटी मजबूत होती है।  

- इसमें कैल्शियम, मैग्नीशियम, फास्फोरस और पोटेशियम भरपूर होता है जो हमारी हड्डियों को मजबूत करता है।  

- गन्ने के जूस का सेवन करने से यूरिन में होने वाली जलन कम होती है।  

- गन्ने का जूस पीने से चेहरे का ग्लो बरकरार रहता है।  

- गन्ने में आयरन भरपूर होता है ऐसे में जूस पीने से हीमोग्लोबिन की कमी दूर होती है।  
अगला लेख
खतरे में नौनिहाल! फैल रही है लिवर को प्रभावित करने वाली रहस्यमय बीमारी...