सम्बंधित जानकारी
- health benefits of mango leaves : आम के पत्तों के फायदे आपको चौंका देंगे
- क्या होता है एबीसी इम्युनिटी-बूस्टिंग डिटॉक्स ड्रिंक, क्यों है हर सुबह पीना जरूरी
- Summer Detox : कैसे तैयार करें जीरा-धनिया-सौंफ का पानी, जानिए फायदे
- काला जीरा : 8 Health Benefits पढ़कर हैरान रह जाएंगे
- दही के साथ नहीं खाना चाहिए 5 चीजें
Orange Detox Water: ऑरेंज डिटॉक्स वॉटर कैसे बनाएं घर में? जानें इसके फायदे
Orange Detox Water
- ईशु शर्मा
गर्मियों के मौसम में आपने कई बार संतरे का रस तो पिया होगा पर क्या आपने कभी ऑरेंज डिटॉक्स वॉटर (orange detox water) ट्राई किया है? ऑरेंज डेटॉक्स वाटर न सिर्फ आपको रिफ्रेश करता है बल्कि आप साधारण पानी की जगह इस ड्रिंक का इस्तेमाल कर सकते हैं। ऑरेंज डिटॉक्स वॉटर आपके शरीर को हाइड्रेट रखने के साथ विटामिन व मिनरल जैसे कई पोषक तत्व भी प्रदान करता है।
तो चलिए जानते हैं कि कैसे बनाएं ऑरेंज डिटॉक्स वॉटर.......
सामग्री :
- 1 संतरा
- 7-8 ताज़ी पुदीना की पत्तियां
- 2 कप पानी
कैसे बनाएं ऑरेंज डिटॉक्स वॉटर :
- सबसे पहले संतरे को स्लाइस में काट लें।
- इसके बाद एक जग में संतरे की स्लाइस और पुदीने की पत्तियों को डाल दें।
- फिर जग में पानी डाल दें।
- अब जग को 2-3 घंटे के लिए फ्रिज में ठंडा होने के लिए रख दें और सर्वे करें।
ऑरेंज डिटॉक्स वॉटर के फायदे :
- ऑरेंज डिटॉक्स वॉटर आपके ब्लड प्रेशर को कम करने में सहायता करता है।
- ऑरेंज एक सिटरस एसिड का स्त्रोत है, जिसके कारण आपको किडनी स्टोन की समस्या से राहत मिलती है।
- ऑरेंज में विटामिन सी होने के कारण आपके शरीर में आयरन आसानी से अब्सॉर्ब होता है।
- ऑरेंज डिटॉक्स वॉटर आपकी त्वचा में ग्लो प्रदान करता है।
Orange
