पानी पीने के इन तरीकों से 40 की उम्र में 25 जैसे दिखेंगे
how to drink water to look younger
1. खाने के बाद पानी न पिएं: कई लोगों को खाने के तुरंत बाद या खाते समय पानी पीने की आदत होती है। आपको बता दें कि खाने के तुरंत बाद आपको पानी नहीं पीना चाहिए। ऐसा करने से खाना सही से डाइजेस्ट नहीं होता है। सही तरह से पाचन न होने के कारण आपकी त्वचा में एक्ने और स्किन एजिंग की समस्या होने लगती है। इसलिए खाना खाने के 15-30 मिनट बाद ही पानी पीना चाहिए।
2. गुनगुना पानी पिएं: हेल्दी स्किन और बॉडी के लिए आपको रोज़ सुबह खाली पेट गुन गुने पानी का सेवन करना चाहिए। इससे आपके शरीर का मेटाबोलिज्म बढ़ता है। साथ ही आपकी बॉडी डेटॉक्स होती है जिससे आपकी त्वचा पर ग्लो बढ़ता है। मेटाबोलिज्म के बढ़ने से आपके फेस पर भी फैट कम होता है।
3. खड़े होकर पानी न पिएं: अधिकार लोग सोचते हैं हैं कि खड़े होकर पानी पीने से घुटनों में दर्द या समस्या होती है। आपको बता दें कि इस बात का कोई प्रमाण अभी तक जारी नहीं हुआ है। पर खड़े होकर पानी पीने से पानी डायरेक्ट आपके पेट में जाता है। इसके कारण आपकी किडनी और लीवर पर प्रभाव पड़ता है। किडनी और लीवर की समस्या से आपको कई त्वचा संबंधित समस्या हो सकती हैं। इसलिए बैठ कर आराम से पानी पिएं।
4. ठंडा पानी: कई लोग ठंडा पानी ही पीना पसंद करते हैं। ठंडा पानी हमारी प्यास को जल्दी भुजाता है। पर ठंडा पानी आपकी सेहत के लिए हानिकारक है। ठंडे पानी के सेवन से खाना ठीक तरह से डाइजेस्ट नहीं होता। साथ ही आपके शरीर का तापमान भी बैलेंस नहीं हो पाता है। इसलिए साधारण पानी का ही सेवन करें।
5. ज्यादा पानी पिएं: 40 की उम्र में जवां दिखने के लिए ज्यादा से ज्यादा पानी पीने की ज़रूरत है। ज्यादा पानी के सेवन से आपकी त्वचा हाइड्रेट रहेगी जिससे आपको रिंकल की समस्या नहीं होगी। साथ ही आपकी त्वचा में ग्लो भी आएगा। ज्यादा पानी पीने की कोशिश करें।
