1. लाइफ स्‍टाइल
  2. सेहत
  3. हेल्थ टिप्स
  4. home remedies for burning body from fireworks

Crackers Burn Home Remedies - पटाखे से हाथ जलने पर करें ये प्राथमिक उपचार और क्‍या नहीं करें

दिवाली पर हाथ जलने पर क्‍या  करें
दिवाली पर पटाखे जलाने के दौरान बहुत सावधानी बरतना होती है। सावधानी नहीं रखने पर बड़ा हादसा भी हो जाता है। पटाखों में हानिकारक रसायन होते हैं जिससे प्रकृति को तो नुकसान होता है लेकिन यह लोगों को भी जला देता है। घटना होने पर तुरंत उपचार करने से घाव में आराम मिल सकता है। इसके बाद डॉक्टर को दिखा सकते हैं। तो आइए जानते हैं दिवाली पर जलने पर क्‍या प्राथमिक उपचार करें -    

1. ठंडा पानी - किसी ज्वलनशील पदार्थ या पटाखे से हाथ पैर जलने पर तुरंत ठंडा पानी डालें या ठंडे पाने में हाथ और पैर को रखें। ऐसा करने से घाव वाली जगह पर आराम मिलता है। लेकिन प्राथमिक उपचार के बाद डॉक्टर से तुरंत संपर्क करें। साथ ही ध्‍यान रखें कभी-भी बर्फ नहीं लगाएं उससे खून का थक्का जम सकता है।

2. तुलसी का रस - पटाखे से जल जाने पर तुलसी का रस लगा सकते हैं। इससे जलन कम होती है और उस हिस्से को ठंडक मिलती है। डॉक्टर की सलाह से तुलसी का रस लगाते रहे। इससे जले हुए का निशान नहीं रहेगा।

3. नारियल का तेल - नारियल का तेल ठंडा होता है। इसे जले हुए भाग पर लगाने से जलन में आराम मिलेगा। जब घाव गहरा होता है तो चुभन भी अधिक होती है। प्राथमिक उपचार के तौर पर इसे लगाने से आराम मिलेगा। हालांकि मरीज को तुरंत ही अस्पताल लें जाएं।

4. कपड़ा चिपक जाए - घटना के दौरान अगर कपड़ा पीड़ित के हाथ पर चिपक जाएं तो तुरंत डॉक्टर से संपर्क करें। क्‍योंकि कपड़े को निकालना बहुत मुश्किल होता है। जिससे जलन, चुभन तो होती है साथ ही दर्द भी बहुत करता है।

5. रूई नहीं लगाएं - जले हुए भाग पर भूलकर भी रूई नहीं लगाएं। क्‍योंकि घाव को साफ करने के दौरान रूई चिपक जाएगी, जिससे दर्द और जलन अधिक होगी। घाव को खुला ही रखें। और डॉक्टर से संपर्क करें।
अगला लेख
ये दिवाली हेल्‍थ वाली, 5 तरह से दिवाली पर अधिक खाने से बचें