गुरुवार, 28 मार्च 2024
  • Webdunia Deals
  1. लाइफ स्‍टाइल
  2. सेहत
  3. हेल्थ टिप्स
  4. Holi and health
Written By

Holi 2021: होली पर जमेगा रंग बस इन 10 बातों का रखें ख्‍याल

Holi 2021: होली पर जमेगा रंग बस इन 10 बातों का रखें ख्‍याल - Holi and health
होली के इस रंग भरे त्‍योहार में बच्‍चे से लेकर बड़ो तक सब हरे-भरे रंगों में रम जाते हैं। कई तरह के आयोजन किए जाते हैं। डांस, खाना-पीना, मस्‍ती-मजाक करते हैं।  लेकिन मस्‍ती-मजाक में कुछ सावधानियां रखना बेहद जरूरी होता है। असावधानी पर कोई अनहोनी भी हो सकती है। साथ ही त्‍वचा, बाल और आंखों का ख्‍याल रखना बेहद जरूरी होता है। जिसे अक्‍सर नजरअंदाज कर देते हैं। लेकिन वो आपके लिए खतरनाक साबित हो सकता है। होली में भंग नहीं पड़े इसलिए इन 10 बातों का जरूर ध्‍यान रखें -
 
1.रंगों में केमिकल जरूर होता है ऐसे में त्‍वचा का विशेष ख्‍याल रखें। होली खेलने के बाद आपकी त्‍वचा रूखी, बेजान या ड्राइ नहीं हो इसलिए मॉइश्‍चराइजर क्रीम जरूर लगाएं। क्रीम से भी अधिक कारगर उपाय है मलाई में नींबू मिलाकर लगा लें। इससे आपकी त्‍वचा भी नहीं सूखेगी। 
 
2. होली खेलने के दौरान आपकी आंखों में कलर चला जाए तो उसे तुरंत साफ पानी से धो लें। आंखों में गुलाब जल भी डाल सकते हैं। फिर भी आराम नहीं मिलता है तो तुरंत डॉक्‍टर को दिखाएं। हालांकि चश्‍मा लगा लेते हैं तो आंखों को बहुत हद तक बचाया जा सकता है। 
 
3. बालों को रंग से बचाने का पूरा प्रयास किया जाता है। लेकिन अगर आप बालों को खुला रखने की बजाए बांध ले तो बेहतर होगा। 
 
4. मस्‍ती-मजाक में कई बार चेहरे पर गुब्‍बारा लग जाता है, जिससे सबसे अधिक आंखों को खतरा रहता है। अनजाने में आंखों में रंग का पानी जाने पर तुरंत पानी से आंखों को साफ करें। 
 
5.रंगों में केमिकल मिला होता है। वहीं हरे रंग में कॉपर सल्‍फेट पाया जाता है। इससे आंखों में एलर्जी, अंधापन, सूजन, जलन जैसी समस्‍या हो सकती है । ध्‍यान रहे मस्‍ती मजाक में आंखों में कलर नहीं जाए। 
 
6.होली पर कई प्रकार के रंग देखते हैं। इसमें एक रंग बेरंग सा नज़र आता है। वह है सिल्‍वर चमकीला रंग। इसका उपयोग सभी रंगों के मुकाबले सबसे अधिक हानिकारक होता है। इसमें एल्युमीनियम ब्रोमाइड होता है, जो त्वचा के कैंसर के लिए जिम्मेदार हो सकता है। वहीं काले रंग में उपस्थि‍त लेड ऑक्साइड किडनी को बुरी तरह प्रभावित करता है।
 
7. होली पर भांग का विशेष महत्‍व है। होली के दिन इसका अलग-अलग तरह से सेवन किया जाता है। बता दें कि भांग का सेवन अधिक करना सेहत के लिए बेहद हानिकारक है। कई बार भांग का नशा अधिक होने से अनहोनी भी हो जाती है। 
 
8.इस दिन बाजार की मिठाइयों का सेवन करने से बचें। आप नहीं जानते होंगे कब, कैसे और किस जगह पर मिठाई बनाई होंगी। इसलिए इस दिन घर पर बने व्‍यंजनों का लुत्‍फ उठाएं। 
 
9.कई बार मस्‍ती के दैरान झगड़े भी हो जाते हैं। इसके बाद रंग में भंग हो जाता है। त्‍योहार पर रिश्‍तों में पड़ी खटास हमेशा के लिए भारी पड़ जाती है। इसलिए उतनी ही मस्‍ती करें जितनी सामने वाला कर सकता है। 
 
10. होली पर सस्‍ते कलर के लिए हम केमिकल युक्‍त कलर्स का उपयोग करने लगते हैं। लेकिन कोशिश करें हर्बल कलर का ही उपयोग करें। इससे आपकी त्‍वचा की पर भी बुरा असर नहीं पड़ेगा। साथ ही आप आसानी से हर्बल कलर्स को घर पर भी बना सकते हैं। वेबदुनिया पर हर्बल कलर्स बनाने की विधि आपको आसानी से मिल जाएगी। 
ये भी पढ़ें
कपाल भैरव की पूजा से कानूनी पचड़े से मिलती है मुक्ति