शुक्रवार, 26 अप्रैल 2024
  • Webdunia Deals
  1. लाइफ स्‍टाइल
  2. सेहत
  3. यूँ रहें स्वस्थ
  4. Gud Moongfali Fayde
Written By

सर्दियों में जरूर खाएं गुड़ और मूंगफली एक साथ, ताकि आपको भी मिल सकें ये 5 फायदे

सर्दियों में जरूर खाएं गुड़ और मूंगफली एक साथ, ताकि आपको भी मिल सकें ये 5 फायदे - Gud Moongfali Fayde
सर्दी के दिनों में गुड़ का सेवन फायदेमंद होता है यह तो आप जानते ही होंगे, लेकिन क्या आपको पता है कि गुड़ के साथ मूंगफली का सेवन करना आपको हेल्थ से जुड़े गजब के फायदे देता है? अगर नहीं पता, तो हम बता देते हैं -
 
1 सर्दी के दिनों में गुड़ के साथ मूंगफली का सेवन शरीर में रक्तसंचार को बेहतर करने में मदद करता है, जो इस मौसम में बेहद जरूरी है। 
 
2 इस मौसम में अगर आप पाचन सबंधी समस्याओं का सामना कर रहे हैं, तब तो आपको गुड़ और मूंगफली का सेवन जरूर करना चाहिए, क्योंकि मूंगफली फाइबर से भरपूर है और गुड़ पाचन में मदद करता है।
 
3 चूंकि मूंगफली में प्रोटीन और कैल्शियम भरपूर मात्रा में पाया जाता है, और गुड़ आयरन से भरपूर होता है इसलिए यह खून बढ़ाने के साथ-साथ आपके दांतों और हड्ड‍ियों के लिए भी फायदेमंद है।
 
4 महिलाओं के लिए इस मिश्रण का सेवन माहवारी के समय बेहद फायदेमंद होता है। यह आपको उन दिनों में दर्द से राहत भी देगा और शरीर में आवश्यक गर्मी भी बनाए रखेगा।
 
5 यह आपकी इम्युनिटी बढ़ाने के साथ ही हृदय रोगों और इंफेक्शन से आपकी रक्षा करता है। और सबसे खास बात यह आपके मूड को बेहतर बनाने में मदद करता है।
ये भी पढ़ें
तिल-गुड़ के यह 4 लाभकारी प्रयोग जानकर अचरज में पड़ जाएंगे