सम्बंधित जानकारी
- Health Care : मोटापे और कब्ज से राहत दिलाए घी, जरूर जानिए फायदे
- Dental Care Tips: दांतों के पीलेपन से हैं परेशान, अपनाएं ये आसान उपाय
- क्या आप जानते हैं Aloe Vera के 4 जबरदस्त फायदे
- Health Care : क्या जानते हैं पीठ के बल सोने से इन 5 परेशानियों से मिलेगा आराम
- Tips For Pregnancy: गर्भवती होने में आ रही है समस्या, अपनाएं ये 10 आसान उपाय
Health Care : क्या आप जानते हैं हरे प्याज के ये 6 फायदे, जो आपको रखे स्वस्थ
ठंड के दिनों में बाजार में प्याज के पत्ते की काफी आवक होती है, जिसे हरे प्याज या कांदी भी कहा जाता है। इसका प्रयोग सब्जी, सूप एवं अन्य व्यंजनों में किया जाता है। अपने अलग स्वाद के कारण तो इसे खूब पसंद किया जाता है, लेकिन इसके 5 खास फायदे भी लाजवाब हैं। आप भी जरूर जानिए यह 6 लाभ -
1 हरा प्याज खाने के कई फायदे हैं। यह कोलेस्ट्रॉल के स्तर को कम बनाए रखता है। इसमें एंटी-बैक्टीरियल गुण होते हैं। एंटी-बैक्टीरियल गुण के कारण ही इसे खाने से पाचन में भी सुधार होता है। हरे प्याज में क्रोमियम होता है।
2 हरा प्याज खाने से इम्युनिटी पॉवर बढ़ता है। हरा प्याज चेहरे की झुर्रियों को दूर करता है। इसे खाने से आंखों की रोशनी बढ़ती है। हरा प्याज मैक्रोन्यूट्रिशयन को बनाए रखता है।
3 बाल गिरने की समस्या से निजात पाने के लिए प्याज बहुत ही असरकारी है। बालों पर प्याज के रस की मालिश करने से बाल गिरना बंद हो जाते हैं। इसके अलावा, प्याज का लेप लगाने पर कम उम्र में सफेद हुए बाल फिर से काले होने लगते हैं।
4 हिस्टीरिया का रोगी अगर बेहोश हो जाए तो उसे प्याज कूटकर सुंघाएं। इससे रोगी तुरंत होश में आ जाता है। हरे प्याज में एंटी-इन्फ्लामेटरी और एंटी-हिस्टामाइन गुण भी होते हैं इसीलिए यह गठिया और अस्थमा के रोगियों के लिए लाभदायक रहता है।
5 पेशाब होना बंद हो जाए तो दो चम्मच प्याज का रस और गेहूं का आटा लेकर हलवा बना लें। हलवा गर्म करके पेट पर लेप लगाने से पेशाब आना शुरू हो जाता है। प्याज पानी में उबालकर वह पानी पीने से भी पेशाब संबंधी समस्याएं समाप्त हो जाती हैं।
6 सर्दी या जुकाम होने पर प्याज खाने से राहत मिलती है। गठिया में प्याज बहुत ही फायदेमंद होता है। सरसों का तेल व प्याज का रस मिलाकर मालिश करें, फायदा होगा। प्याज कई अन्य सामान्य शारीरिक समस्याओं जैसे मोतियाबिंद, सिर दर्द, कान दर्द और सांप के काटने में भी औषधि का काम करता है। प्याज का पेस्ट लगाने से फटी एड़ियों में फायदा होता है।
