सम्बंधित जानकारी
- Health Care Tips: दूध में तुलसी डालकर पीने से होंगे ये 5 लाभ, जरूर जानें
- फेसबुकिया जोक हंसा हंसा कर लोटपोट कर देगा : रोटी के टुकड़े कर दूध में
- दूध पीने से पहले इन 5 चीजों का बिलकुल भी न करें सेवन, जानिए जरूरी बातें
- Winter Food Tips : सर्दी में दूध में भिगोकर खाएं अंजीर, और पाएं कमाल के 4 फायदे
- Winter Diet Chart - सर्दी के मौसम में कैसा हो डाइट चार्ट, जानें एक क्लिक पर
इसलिए इन 5 चीजों को खाने के बाद बिल्कुल न पिएं दूध
वैसे तो दूध पीना सेहत के लिए बेहद फायदेमंद होता है, लेकिन कुछ चीजों के साथ दूध का सेवन आपकी सेहत के लिए घातक हो सकता है। जानिए वे 5 चीजें, जिनके साथ कभी नहीं करना चाहिए दूध का सेवन -
1 तिल और नमक - तिल और नमक से बनी चीजों को खा रहे हैं, तो इसके बाद दूध का सेवन बिल्कुल न करें। यह आपको नुकान पहुंचा सकती हैं। इनके सेवन के करीब 2 घंटे बाद ही दूध पिएं।
2 उड़द - उड़द की दाल के बाद दूध का सेवन पेट व स्वास्थ्य संबंधी कई समस्याओं का कारण बन सकता है। अत: उड़द की दाल और दूध के सेवन के बीच कम से कम दो घंटों का अंतराल जरूर रखें।
3 सिट्रिक फल - सिट्रिक एसिड युक्त खट्टे फलों का सेवन करने के बाद दूध का सेवन हानिकारक है। अत: इन दोनों का सेवन करते समय लंबा अंतराल होना आवश्यक है।
4 मछली - अगर आप फिश खाने के शौकीन हैं, तो इसे खाने के बाद गलती से भी कभी दूध का सेवन न करें। ऐसा करने से आपको फूड पॉइजनिंग के साथ-साथ पेट संबंधी अन्य तकलीफें हो सकती हैं।
5 दही - दही खाने के बाद दूध का सेवन करने से बचें, अन्यथा आपको पेट संबंधी समस्याएं और पाचन में गड़बड़ी हो सकती है।
