सम्बंधित जानकारी
- इन 5 बातों का रखेंगे ख्याल तो आपकी आवाज भी होगी सुरीली...
- 100 से अधिक देशों के 60 करोड़ लोग होम्योपैथी पद्धति पर करते हैं विश्वास
- इतने प्रदूषण के बीच भी रह सकते हैं स्वस्थ, पढ़ें प्राकृतिक इलाज
- ऑफिस में आती है नींद, अब नहीं आएगी देखने लायक होगा आपका जोश
- फलों के रस के यह घरेलू इलाज आपको नहीं पता होंगे ...
मसल्स बनाने वालों के काम आएंगे ये हेल्दी डाइट टिप्स, जरूर जानिए
अच्छा शरीर सभी को अपनी ओर आकर्षित करता है। सभी पुरुष अपनी बॉडी बनाना, मसल्स बनाना पसंद करते हैं। कुछ लोग कसरत करते हैं मसल्स बनाने के लिए, लेकिन पर्याप्त खुराक नहीं लेते। नतीजतन मसल्स तो नहीं बनते, उल्टे वे दुबले हो जाते हैं।
अच्छे मसल्स बनाने के लिए पर्याप्त कसरत के अलावा पर्याप्त खुराक भी बहुत जरूरी है। हम यहां जानकारी दे रहे हैं-
1 सुबह नाश्ते में चाय ले सकते हैं, चीज़ लगाई हुई दो ब्रेड पीस, चार अंडे के आमलेट के साथ एक गिलास दूध।
2 दोपहर के भोजन के पहले एक गिलास फलों का रस, एक कप गिरिदार सूखे मेवे खा सकते हैं। दोपहर के भोजन में चपातियाँ, गाढ़ी दाल, सब्जियां, चावल, एक कप दही व सलाद खाएं।
3 शाम के नाश्ते में एक वेजीटेबल सैंडविच या चटनी सांभर के साथ दो इडली। रात्रि भोज में 4 चपातियां या 3 पराठे, 2 कटोरी दाल या पनीर की सब्जी या 100 ग्राम मीट या मछली, एक कटोरी सब्जी। सोते समय एक गिलास दूध लें।
