सम्बंधित जानकारी
- Corona Virus : प्राणायाम का नियमित अभ्यास करें, कोरोना से बचें
- corona time में बढ़ रहे हैं माइग्रेन के युवा मरीज, जानिए लक्षण
- Stay Positive : अपने जीवन में लाएं सकारात्मकता, जानिए यौगिक तरीके
- Health care : रात में इन 8 चीजों का सेवन सेहत को पहुंचा सकता है नुकसान
- Roasted Garlic Benefit :: भुनी हुई लहसुन के फायदे जानकर हैरान हो जाएंगे आप
15 अक्टूबर से खुलेंगे सिनेमा हॉल, जानिए सुरक्षा के 10 नियम
कोरोनावायरस के चलते बंद सिनेमा हॉल सरकार की गाइडलाइन के अनुसार अब 15 अक्टूबर से 50 फीसदी क्षमता के साथ खुल सकेंगे। कोरोना काल में दर्शकों को एक नया अनुभव मिलेगा। कोरोना काल के पहले के सिनेमा हॉल को देखें और अबके सिनेमा हॉल को देखें तो दर्शकों की सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए कई बदलाव किए गए हैं। यदि आप सिनेमा हॉल जाने का मन बना रहे हैं, तो आपको नियमों के बारे में पता होना चाहिए। साथ ही आपको अपनी सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए किन-किन बातों का ख्याल रखना चाहिए, आइए जानते हैं।
1. हॉल के अंदर सीटों के बीच 1 सीट खाली रहेगी। खाली सीट पर मार्क लगाना जरूरी होगा ताकि लोगों को इस बात की जानकारी रहे कि उन्हें 1 सीट को छोड़कर बैठना है।
2. सिनेमा हॉल में 50 प्रतिशत ही लोगों को बैठने की अनुमति होगी।
3. सिनेमा हॉल में बैठने के दौरान पूरे वक्त मास्क लगाना अनिवार्य होगा। आप मास्क निकालकर नहीं बैठ सकते, साथ ही सैनिटाइजर भी जरूरी है।
4. लोगों की सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए एक शो के खत्म होने के बाद पूरा हॉल सैनिटाइज करना अनिवार्य होगा, उसके बाद ही दूसरा शो आरंभ होगा।
5. ऑनलाइन टिकट बुकिंग को बढ़ावा दिया जाएगा।
6. कॉन्टेक्ट ट्रेसिंग के लिए दर्शकों के फोन नंबर भी लिए जाएंगे।
7. वेंटिलेशन को ध्यान में रखते हुए वातानुकूलन का तापमान 24 से 30 डिग्री सेल्सियस के बीच होना चाहिए।
8. लोगों की एंट्री और एक्जिट के दौरान यानी प्रवेश और बाहर जाने के समय सोशल डिस्टेंसिंग का पूरा ख्याल रखना जरूरी होगा। इसके लिए उचित व्यवस्था की जाएगी।
9. दर्शकों के पास आरोग्य सेतु एप इंस्टॉल होना जरूरी होगा, साथ ही उपयोग करने की सलाह भी दी जाएगी।
10. हर व्यक्ति की थर्मल स्क्रीनिंग की जाएगी और बिना लक्षण वालों को ही प्रवेश की अनुमति दी जाएगी।
सुरक्षा का रखें ख्याल, इन बातों को न करें नजरअंदाज-
अपनी सुरक्षा का पूरा ख्याल रखें। अपने साथ मास्क जरूर रखें। मूवी देखते समय मास्क का इस्तेमाल करें। पूरे वक्त मास्क पहनकर रखें।
सैनिटाइजर का समय-समय पर इस्तेमाल करते रहें।
अपने चेहरे पर बार-बार हाथ न लगाएं।
सोशल डिस्टेंसिंग का पूरा ख्याल रखें। किसी भी चीज के लिए जल्दबाजी न करें।
बच्चों को ले जा रहे हैं तो उनकी सुरक्षा का पूरा ख्याल रखें। उन्हें मास्क लगाने के लिए कहें।
