सम्बंधित जानकारी
- पीरियड्स देरी से आने के हो सकते है ये 5 कारण, आप भी जानिए
- बारिश में ऐसे बचें फूड पॉइजनिंग से, ये 5 सावधानियां बरतें
- कमजोर हडि्डयों को बनाना है मजबूत, तो पढ़िए ये 8 टिप्स
- केले की चाय के बारे में सुना है? फायदे जानकर आज से ही पीना शुरू कर देंगे
- क्या आपको भी होती है सांस फूलने की परेशानी? तो ये जानकारी है आपके लिए...
चोकर वाले आटे के 5 फायदे जानकर आटे से चोकर अलग करना भूल जाएंगे
अधिकांश लोग आटे में से चोकर अलग करके ही उसका भोजन पकाने के लिए इस्तेमाल करते हैं। अगर आप भी ऐसा ही करते हैं तो ये जानकारी आपके काम की है। अब आपको आटे से चोकर अलग करने की जरूरत नहीं है क्योंकि चोकर मिला आटा खाना सेहत के लिए फायदेमंद है। आइए, जानें कैसे -
1 शोधकर्ताओं के अनुसार चोकर खून में इम्यूनोग्लोब्यूलीन्स की मात्रा को बढ़ाता है जो शरीर की रोग प्रतिरोधक क्षमता को बढ़ाने में मददगार है। यह टीबी जैसी खतरनाक बीमारी से लड़ने की ताकत रखता है।
2 यह बवासीर, अपेंडिसाइटिस, बड़ी आंत एवं मलाशय के कैंसर से बचाता है और पेट साफ करने में काफी मददगार साबित होता है।
3 फाइबर से भरपूर होने के कारण चोकर युक्त आटे का प्रयोग पाचन संबंधी समस्याओं को दूर कर कब्ज की समस्या में भी लाभकारी होता है। यह आंतों में जमा मल भी निकालने में मदद करता है।
4 चोकर युक्त आटे का प्रयोग कोलेस्ट्रॉल को कम करने में अहम भूमिका निभाता है, अत: मोटापे एवं हार्ट के मरीजों के लिए चोकर युक्त आटे का प्रयोग बेहद फायदेमंद साबित होता है।
5 वजन कम करने की चाहत रखने वालों के लिए तो यह एक प्राकृतिक उपाय है, जो आपके बढ़ते वजन पर नियंत्रण रखने में कारगर साबित होता है
