मंगलवार, 23 अप्रैल 2024
  • Webdunia Deals
  1. लाइफ स्‍टाइल
  2. सेहत
  3. यूँ रहें स्वस्थ
  4. Periods may be delayed due to these 5 reasons
Written By

पीरियड्स देरी से आने के हो सकते है ये 5 कारण, आप भी जानिए

पीरियड्स देरी से आने के हो सकते है ये 5 कारण, आप भी जानिए - Periods may be delayed due to these 5 reasons
पीरियड्स देरी से आने की समस्या कई महिलाओं व युवतियों को होती है। आज हम आपको बता रहे हैं कुछ ऐसे सामान्य कारण जो इस समस्या की वजह हो सकते है। अगर महिलाएं इन 5 कारणों की जानकारी रखें, तो अपने पीरियड्स को नियमित कर सकती है - 
 
 
1 कम या अधि‍क उम्र में माहवारी की शरुआत होना कई बार माहवारी में अनियमिता पैदा करता है, जो कि सामान्य बात है। समय के साथ ये  नियमन हो हाती है, अत: चिंता की बात नहीं है।
 
2 वजन का अत्यधिक बढ़ना या मोटापा भी माहवारी में अनियमितता का एक प्रमुख कारण है। कई बार यह समस्या थायरॉइड के कारण होती है, अत: डॉक्टर की सलाह लेना आवश्यक है।
 
 
3 हमारी दिनचर्या और खानपान में बदलाव के कारण भी कई बार माहवारी देरी से आने की समस्या होती है। ऐसे में अपनी जीवनशैली और डाइट को व्यवस्थित कर आप इसे नियमित कर सकते हैं।
 
4 माहवारी देरी से होने का एक गंभीर कारण पॉलिसिस्टिक ओवरी सिड्रोम हो सकता है, अत: ऊपर दिए गए कारणों के अलावा अगर ऐसा होता है तो इसकी जांच जरूर करवाएं।
 
5 तनाव एवं जरूरत से ज्यादा एक्सरसाइज भी माहवारी को प्रभावित करने वाला एक बड़ा कारण है। ओवरी यानि अंडाशय पर सिस्ट अर्थात आवरण बन जाने के कारण भी अक्सर ऐसा होता है।
ये भी पढ़ें
पढ़िए, लड़के क्यों अब खुद से बड़ी उम्र की लड़कियों को पसंद करने लगे हैं...