शुक्रवार, 19 अप्रैल 2024
  • Webdunia Deals
  1. लाइफ स्‍टाइल
  2. सेहत
  3. हेल्थ टिप्स
  4. benefits of soaked peanuts
Written By

Health Benefits : भीगे मूंगफली दाने के फायदे आप नहीं जानते होंगे

Health Benefits : भीगे मूंगफली दाने के फायदे आप नहीं जानते होंगे - benefits of soaked peanuts
benefits of soaked peanuts
 

मूंगफली स्वादिष्ट और सेहतमंद गुणों से भरपूर होने के साथ-साथ कई स्वास्थवर्द्धक फायदे भी देती है। अधिकतर लोग इसे पसंद करते हैं। मूंगफली में पर्याप्त मात्रा में प्रोटीन पाया जाता है, जो शारीरिक विकास के लिए बहुत जरूरी है। वहीं भीगी हुई मूंगफली के पौष्टिक लाभ आपको हैरानी में डाल देंगे।

आइए जानते हैं भीगी हुई मूंगफली के बेहतरीन फायदों के बारे में-
 
1. आजकल कई बुजुर्ग लोगों को भूलने की बीमारी की समस्या होना आम बात हो गई हैं। अगर बातें भूल जाते हैं यानी कि आप याददाश्त कमजोर है तो भीगी हुई मूंगफली का सेवन जरूर करें। यह आपकी याददाश्त को तेज करती है।
 
2. ऐसे कई लोग हैं, जो पेट की समस्या से परेशान रहते हैं, जैसे पेट फूलना, एसिडिटी, पाचन की परेशानी आदि। ऐसी पेट संबंधी तमाम परेशानियों से निजात दिलाती है भीगी हुई मूंगफली। इसे आप रोज रात में 1 मुट्ठी भिगोकर रखें और सुबह उठकर इसका सेवन करें।
 
3. कुछ लोग कमर और जोड़ों के दर्द से परेशान रहते हैं। यदि आप भी उनमें से ही एक हैं, तो आपके लिए भीगी हुई मूंगफली का सेवन करना इस समस्या से छुटकारा दिला सकता है। बस, आपको करना यह है कि भीगी हुई मूंगफली को थोड़े गुड़ के साथ इसे खाना है।
 
4. मूंगफली ब्लड सर्कुलेशन बेहतर बनाने में कारगर है। यह शरीर में गर्माहट लाती है जिससे ब्लड सर्कुलेशन सही रहता है, वहीं दिल भी स्वस्थ रहता है जिससे दिल की बीमारियों का खतरा भी कम हो जा जाता है।
 
5. अगर आप खांसी से परेशान हैं, तो आपको आराम दिला सकती है भीगी हुई मूंगफली। इसका सेवन आप नियमित रूप से करें, धीरे-धीरे खांसी की समस्या से राहत मिलेगी।
 
6. भीगी हुई मूंगफली के सेवन से आप खुद को एक्टिव महसूस करते हैं। यह आपको एनर्जी से भर देती है। इसके नियमित सेवन से शारीरिक ऊर्जा बनी रहती है।

 
ये भी पढ़ें
ये 10 फूड अपनी डाइट में कर लिए शामिल तो कैंसर का खतरा हो जाएगा बि‍ल्‍कुल कम