Tue, 7 Jul 2026

Notifications

  1. लाइफ स्‍टाइल
  2. सेहत
  3. यूँ रहें स्वस्थ
  4. Benefit Of Sesame Sweet

तिल्ली के लड्डू खाएं, 5 बेमिसाल फायदे पाएं

sesame sweet
ठंड के मौसम में गुड़ और तिल से बनी गजक और संक्रांति के समय तिल-गुड़ के लड्डू बनाए जाते हैं, जो स्वाद में तो बेहद लाजवाब होते ही हैं, सेहत के लिए भी कई तरह से फायदेमंद होते हैं। यकीन नहीं होता तो जानिए यह 5 फायदे - 

1 तिल्ली के लड्डू खाना पेट के लिए बहुत असरकारक होते हैं। ये कब्ज, गैस और एसिडटी को खत्म करते हैं और पेट साफ करने में भी काफी मददगार होते हैं।
2 ठंड के मौसम में खाने पर तिल्ली के लड्डू सर्दी के दुष्प्रभावों से बचाते हैं और शरीर में आवश्यक गर्माहट पैदा करने में विशेष रूप से मदद करते हैं।भूख बढ़ाने के लिए भी यह असरकार है।

3 महिलाओं में होने वाली मासिक धर्म संबंध परेशानियों में यह लाभकारी होते है। न केवल यह दर्द में आराम दिलाते हैं, बल्कि मासिक धर्म को भी निर्बाध करता है। 

4 यह पाचन में मदद करता है और शरीर में खून की मात्रा बढ़ाने में भी काफी महत्वपूर्ण भूमिका अदा करता है। इनमें सूखे मेवे और घी का प्रयोग कर बनाए जाने पर यह बेहद पौष्ट‍िक और बालों एवं त्वचा के लिए विशेष रूप से फायदेमंद साबित होता है। 
5 तनाव को कम करने के लिए तिल्ली के लड्डू का सेवन किया जा सकता है क्योंकि यह तिल और गुड़ का सेवन मानसिक दुर्बलता को कम करने में बेहद मददगार होता है। 
ये भी पढ़ें
जानिए तिल के 10 अनमोल फायदे