Thu, 23 Jul 2026

Notifications

  1. लाइफ स्‍टाइल
  2. सेहत
  3. यूँ रहें स्वस्थ
  4. Benefit Of Hemp/Bhang

भांग के 5 फायदे, शायद ही आपको पता हो...

भांग
भांग पीना सेहत के लिए भले ही हानिकारक हो, लेकिन आनंद के मामले में यह सबसे कारगर चीज है। लेकिन इससे भी ज्यादा यह औषधि के रूप में लाभदायक है। इसके यह 5 फायदे जानकर आप हैरान रह जाएंगे - 

1 एक ओर जहां भांग का अत्यधि‍क सेवन सिरदर्द का कारण बन सकता है, वहीं सिरदर्द का इलाज भी भांग के पास है। जी हां, भांग की पत्त‍ियों का अर्क निकालकर, इसकी कुछ बूंदे कान में डालने से सिरदर्द पूरी तरह से खत्म हो जाता है।
2 पाचनशक्ति को बढ़ाने के लिए भांग फायदेमंद है। साथ ही किसी प्रकार का घाव हो जाने पर, भांग की पत्त‍ियों का लेप बनाकर घाव पर लगाएं। ऐसा करने पर घाव जल्दी भर जाएगा और किसी प्रकार की अन्य परेशानी भी नहीं होगी।

3 यदि आपकी त्वचा अत्यधि‍क रूखी या खुरदुरी है, तो भांग की पत्त‍ियों का इस्तेमाल त्वचा को चिकना बनाने में मदद करेगा। इसकी पत्त‍ियों को पीसकर लेप तैयार करें और इसे त्वचा पर लगाएं।

 
4 कम मात्रा में भांग का सेवन आपकी इंद्रि‍यों और संवेदनाओं की तीव्रता में इजाफा करती है। जैसे यह स्पष्ट सुनाई देने और दिखाई देने में मददगार है। इसका सेवन आपके खराब मूड को सुधारने का काम भी करता है।
5  भांग के बीज प्रोटीन और 20 अमीनो एसिड से भरपूर हैं, जो कैलोरी को जलाने वाली मांसपेशियों के विकास के लिए अहम हैं। कसरत के बाद भांग के कुछ बीजों का जूस या शेक पीना फायदेमंद होता है।