Fri, 17 Jul 2026

Notifications

  1. लाइफ स्‍टाइल
  2. सेहत
  3. यूँ रहें स्वस्थ
  4. Benefit Of Alcohol Massage

एल्कोहल मसाज! जानिए इसके 5 बेहतरीन फायदे

alcohol
एल्कोहल का अत्यधिक सेवन स्वास्थ्य के लिए हानिकारक जरूर होता है, लेकिन इसकी मसाज करना आपके लिए फायदेमंद साबित हो सकता है। अगर यकीन नहीं होता तो तुरंत जानिए एल्कोहल मसाज के वे 5 बेहतरीन फायदे, जो आप नहीं जानते - 

1 शारीरिक मेहनत के बाद होने वाले मांसपेशियों के दर्द में एल्कोहल की मसाज काफी फायदेमंद होती है। इसे दर्द वाले हिस्से में मसाज कर घंटे भर तक यूं लगे रहने दें, और फिर धो लें। 
2 त्वचा व नाखूनों पर पनपने वाले किसी भी तरह के फंगस पर यह बेहद असरदार है। इसे रूई के फोहे में डूबोकर संबंधित स्थान पर लगाएं और सूखने तक यूंही रहने दीजिए। इसे धोने की जल्दी न करें।

3 हल्की फुल्की खरोंच या घाव पर एल्कोहल का प्रयोग कर उसे जल्दी ठीक किया जा सकता है। यह संबंधित स्थान पर एंटीबायोटिक की तरह असर करेगा और जल्दी ठीक करने में मदद करेगा।
 

सिर्फ त्वचा के लिए नहीं बल्कि बालों में भी इसकी मसाज करने का फायदा मिल सकता है। बीयर का इस्तेमाल तो बालों को मुलायम और चमकदार बनाने के लिए किया ही जाता है।
गर्माहट के लिए भी एल्कोहल की मसाज बेहद लाभदायक है। इसकी मसाज करने के बाद आप खुद त्वचा में गर्माहट महसूस करेंगे। 
ये भी पढ़ें
पोंगल पर्व के व्यंजन : लजीज मीठा और खारा पोंगल बनाने की सरल विधि