सम्बंधित जानकारी
- Health Tips : आयुर्वेद के अनुसार केसर में मौजूद हैं ये सभी गुण, जानिए केसर से जुड़ी खास बातें
- Health Tips : ज्यादा शकर खाने से होता है सेहत को नुकसान, हो जाएं सावधान
- Health Tips : क्या आप खा रहे हैं ज्यादा नमक ? जानिए इन 6 लक्षणों से
- Health Tips : जरूर जानिए सरसों के तेल के 10 बेहतरीन लाभ, जो आपको रखे सेहतमंद
Health Care : जानिए क्या हैं Periods में देरी के कारण
महिलाओं में पीरियड्स की नियमितता उनकी अच्छी सेहत को दर्शाती है, वहीं अगर ये देरी से आए या अनियमित हो तो इसकी कई वजह हो सकती है, जैसे कि जरूरत से ज्यादा वजन का बढ़ना भी पीरियड्स में देरी का एक कारण हो सकता है। इसके अलावा अन्य कौन-से कारण हो सकते है आइए जानते हैं -
1 कम या अधिक उम्र में माहवारी की शरुआत होना कई बार माहवारी में अनियमिता पैदा करता है, जो कि सामान्य बात है। समय के साथ ये नियमित हो हाती है, अत: चिंता की बात नहीं है।
2 वजन का अत्यधिक बढ़ना या मोटापा भी माहवारी में अनियमितता का एक प्रमुख कारण है। कई बार यह समस्या थायरॉइड के कारण होती है, अत: डॉक्टर की सलाह लेना आवश्यक है।
3 हमारी दिनचर्या और खानपान में बदलाव के कारण भी कई बार माहवारी देरी से आने की समस्या होती है। ऐसे में अपनी जीवनशैली और डाइट को व्यवस्थित कर आप इसे नियमित कर सकते हैं।
4 माहवारी देरी से होने का एक गंभीर कारण पॉलिसिस्टिक ओवरी सिड्रोम हो सकता है, अत: ऊपर दिए गए कारणों के अलावा अगर ऐसा होता है तो इसकी जांच जरूर करवाएं।
5 तनाव एवं जरूरत से ज्यादा एक्सरसाइज भी माहवारी को प्रभावित करने वाला एक बड़ा कारण है। ओवरी यानि अंडाशय पर सिस्ट अर्थात आवरण बन जाने के कारण भी अक्सर ऐसा होता है।
