सम्बंधित जानकारी
- Coronavirus : कोरोना काल में बढ़ रही हैं सेहत की ये 10 समस्याएं
- जानिए Hair Colour करने का सही तरीका, अपनाएं ये Steps
- अगर सीढ़ियां चढ़ते समय फूलती है सांस, तो हो सकती है ये बीमारी
- जानिए शहद और दालचीनी के 10 आश्चर्यजनक फायदे
- Domestic Help Precautions: घर में आने लगी हैं मेड सर्वेंट तो रखें इन 10 बातों का ध्यान
Health Tips : टीवी देखते हुए आप तो नहीं करते ये गलती वरना सेहत को होगा नुकसान
अगर आप भी उन लोगों में से हैं जो टीवी देखते हुए नाशता व स्नैक्स करते हैं, तो जरा संभल जाएं। ये आदत आपकी सेहत को भारी पड़ सकती है। हम आपको बता रहे हैं टीवी देखते हुए स्नैक्स खाने से कौन से नुकसान आपको हो सकते हैं -
1 बीमारियों का खतरा -
कई शोध में पाया गया है कि जो युवा टीवी देखते समय स्नैक्स खाते हैं, उनके शरीर में मेटाबोलिक सिंड्रोम की आशंका ज्यादा रहती है। ये भी पाया गया कि मेटाबोलिक सिंड्रोम की वजह से बच्चों में ब्लड प्रेशर बढ़ने, हाई ब्लड शुगर, कमर की चर्बी और कोलेस्ट्रॉल बढ़ने जैसी शिकायते होती है।
2 क्षमता से अधिक खाना -
ये बात तो आपने खुद भी महसूस की होगी कि टीवी देखते समय स्नैक्स खाने से अक्सर लोग अपनी क्षमता और जरूरत से ज्यादा खा लेते हैं। जिसका शरीर पर प्रतिकूल प्रभाव पड़ता है।
3 अपच -
टीवी देखते हुए अक्सर लोग जिस भी पोजीशन में होते है वैसे ही स्नैक्स खाते है, और गलत पोजीशन में खाने की वजह से अपज की समस्या होने लगती ही।
4 मोटापा -
क्षमता से अधिक और गलत तरीके से बैठकर खाने से मोटापे की समस्या भी बढने लगती है।
