1. लाइफ स्‍टाइल
  2. नन्ही दुनिया
  3. क्या तुम जानते हो?
  4. On 4th july America got freedom and become independent

4 जुलाई - इस दिन मिली थी गुलाम अमेरिका को आजादी

america
- अथर्व पंवार
 
अमेरिका, एक ऐसा देश जो महाशक्ति के रूप में जाना जाता है। अगर हॉलीवुड की फिल्मों की मानें तो इस देश की छवि पूरे विश्व के संरक्षक के रूप में बताई जाती है। पर यह जानकार आपको आश्चर्य होगा कि यह महाशक्ति भी एक समय गुलाम थी। इस अमेरिकी संघ ने 4 जुलाई 1776 को स्वयं को स्वतंत्र घोषित किया था। इस समय भारत की ही तरह अमेरिका भी ब्रिटिश साम्राज्य का हिस्सा था।
 
2 जुलाई 1776 को अमेरिका की 12 कॉलोनियों ने अपनी स्वतंत्रता की घोषणा की थी। और अंततः दो दिन बाद 4 जुलाई को 13 कॉलोनियों ने स्वतंत्रता के घोषणापत्र पर हस्ताक्षर किए और स्वयं को इस वोटिंग के माध्यम से आजाद घोषित किया। इस घोषणापत्र को "Declaration of Independence" के नाम से भी जाना जाता है। इस दिन को अमेरिका का स्वतंत्रता दिवस कहा जाता है। और इसी दिन से अलग-अलग कॉलोनियों में बता अमेरिका एकजुट होकर संयुक्त राज्य अमेरिका बना था।
 
इस बहुचर्चित घोषणापत्र को थॉमस जेफरसन ने तैयार किया था। यह भी उस कांग्रेस कमिटी का हिस्सा थे जिसमें बेंजामिन फ्रेंक्लिन, विलियम लिविंग्स्टन, जॉन एडम्स जैसे दिग्गज लोग थे। इन सभी की सलाह पर जेफरसन ने इसे तैयार किया था। आगे चलकर वह अमेरिका के तीसरे राष्ट्रपति चुने गए थे। स्वतंत्रता की आधिकारिक घोषणा 4 जुलाई 1801 को की गई थी और जार्ज वाशिंगटन पहले राष्ट्रपति बने थे।
अगला लेख
स्वामी विवेकानंद के अनमोल वचन