गुरुवार, 5 सितम्बर 2024
  • Webdunia Deals
  1. धर्म-संसार
  2. गणेश चतुर्थी 2024
  3. गणेशोत्सव सेलिब्रेशन
  4. Lalbaug Cha Raja in Delh
Written By WD Feature Desk
Last Updated : बुधवार, 4 सितम्बर 2024 (16:55 IST)

Ganesh Chaturthi 2024: अब दिल्ली में कीजिए 'लालबाग चा राजा' के दर्शन, जानिए कहां सजेगा बप्पा का पांडाल

जानिए कैसे दिल्ली वाले प्राप्त कर सकेंगे मुंबई के प्रसिद्द 'लालबाग चा राजा' का आशीर्वाद

Lalbaug Cha Raja
Ganesh Chaturthi 2024 : देश में हर जगह गणपति बप्पा भक्तों को दर्शन देने के लिए पंडालों में पहुंचने लगे हैं। इस साल दिल्ली में रहने वाले लोगों को दिल्ली में ही मिलने वाले है 'लालबाग चा राजा' के दर्शन।
ये सच है कि दिल्लीवासी अब  मुंबई के प्रसिद्ध लालबाग चा राजा के दर्शन दिल्ली में रहकर ही कर सकेंगे। इस आलेख में हम आपको बताएंगे कि दिल्ली के निवासी कहां जाकर 'लालबाग चा राजा' के दर्शन और आशीर्वाद प्राप्त कर सकते हैं।ALSO READ: ठाणे के टिटवाला सिद्धिविनायक महागणपति मंदिर जिसका देवी शकुंतला ने किया था निर्माण

दिल्ली में कहां मिलेंगे मुंबई के 'लालबाग चा राजा' के दर्शन?
इस साल दिल्ली-एनसीआर में आयोजित होने वाले गणेश महोत्सव में मिलेंगे लालबाग चा राजा के दर्शन। इससे पहले साल 2015 में भी दिल्ली में लालबाग चा राजा का दरबार लगा था। इस बार 7 से 16 सितंबर तक गणेश महोत्सव का आयोजन किया जाएगा।

कैसी होगी मूर्ति:
मुंबई में लालबाग चा राजा की मूर्ति के तरह की भगवान गणेश की मूर्ति यहां भी स्थापित की जाएगी। भगवान गणेश की प्रतिमा का निर्माण पूर्णरूप से इको-फ्रेंडली तरीके से किया गया है। गनेशुत्सव संपन्न होने पर पंडाल के पास विशेष रूप से बनाए गये गड्ढे में ही मूर्ति को विसर्जित किया जाएगा। मूर्ति को रंगने के लिए भी इको-फ्रेंडली रंगों का ही इस्तेमाल किया गया है, ताकि रसायनीक रंगों की वजह से पानी प्रदूषित न हो। 

कैसे सजेगा श्री गणेश का पांडाल:
दिल्ली-एनसीआर में आयोजित होने वाले गणेश महोत्सव का पंडाल करीब 6,00,000 वर्ग फीट के क्षेत्र में तैयार किया जाएगा, जिसका फर्श लकड़ी का होगा। इसमें एक बार में लगभग 5,00,000 लोग खड़े हो सकेंगे। इस महोत्सव में विशाल झूले समेत और भी कई आकर्षण होंगे। साथ ही शाम के वक्त सांस्कृतिक और संगीत कार्यक्रमों का आयोजन भी किया जाएगा, जिनका श्रद्धालु आनंद उठा सकेंगे।
 
कैसा रहेगा आयोजन और भक्त कैसे पहुँच सकते हैं यहां:

दिल्ली में आयोजित होने वाले इस गणेश महोत्सव का आयोजन DDA ग्राउंड, संत निरंकारी समागम, बुरारी में 7 से 16 सितंबर के बीच किया जाने वाला है। दर्शनार्थियों की सुविधा को ध्यान में रखते हुए पंडाल को मेट्रो स्टेशन के पास जिससे भक्त  यहां आसानी से पहुंच सकें।