हैरियट वॉट यूनिवर्सिटी यूके
बेस्ट ऑफ द रेस्ट
आधुनिक जगत में सिविल इंजीनियरिंग की सतत विकसित भूमिका से समाज की अधोसंरचनात्मक माँगों के लिए सक्षम और उत्तरजीवी समाधान प्रदान करने के लिए आधुनिकतम 'स्टेट ऑफ द आर्ट' ज्ञान और प्रौद्योगिकी के उपयोग की माँग भी बढ़ी है। इसके लिए सिविल इंजीनियरों को अपना करियर बनाते हुए उच्च स्तरीय विश्वविद्यालयीन शिक्षा दूरस्थ प्रणाली द्वारा प्रदान करने के लिए ब्रिटेन की हैरियट वॉट यूनिवर्सिटी महत्वपूर्ण भूमिका निभा रही है।
लचीला पाठ्यक्रम
हैरियट वॉट यूनिवर्सिटी छात्रों को सिविल इंजीनियरिंग में मास्टर लेवल के कई माडुल्स प्रदान करती है ताकि छात्र अपनी पूर्व योग्यता, अनुभव तथा समयानुसार उपयुक्त व्यक्तिगत अध्ययन योजना तैयार कर सके। इसका पाठ्यक्रम लचीला और इतना गहन है कि छात्रों को सिविल इंजीनियरिंग के क्षेत्र में व्यापक तथा अद्यतन ज्ञान हासिल हो जाता है तथा वह 'नई दुनिया' की बदलती आवश्यकतानुसार खुद को ढालकर स्पष्ट ऑफ द आर्ट सिविल इंजीनियर बन सकते हैं। सिविल इंजीनियरिंग में बीई/बीटेक छात्रों को अपना शिक्षा स्तर ऊपर उठाने के लिए यह सबसे अधिक उपयुक्त है।
140 देशों के छात्र पढ़ते हैं
हैरियट वॉट यूनिवर्सिटी की स्थापना 1821 में हुई थी तथा इसे यूके की आठवीं सबसे पुरानी यूनिवर्सिटी होने का सम्मान हासिल है। इसका नामकरण 16वीं सदी के मानव शास्त्री जॉर्ज हैरियट और 18वीं सदी में भाप का इंजन बनाने वाले इंजीनियर जेम्स वॉट के नाम पर हैरियट वॉट यूनिवर्सिटी किया गया है। इस समय यहाँ 140 से अधिक देशों के 15000 से अधिक छात्रों ने सिविल इंजीनियरिंग में पत्राचार द्वारा एमएससी/पोस्ट ग्रेजुएट डिप्लोमा करने के लिए पंजीयन करवा रखा है।
2002 में सिविल एंड ऑफशोर इंजीनियरिंग अरबन स्टडीज आर्किटेक्चरल इंजीनियरिंग तथा कंस्ट्रक्शन मैनेजमेंट एंड सर्वेइंग को मिलाकर द स्कूल ऑफ द बिल्ट एनवारमेंट की स्थापना की गई थी। यह ब्राड बेस्ट एमएससी इन सिविल इंजीनियरिंग डिग्री प्रदान करती है।
अध्ययन कार्यक्रम तथा संसाधन
हैरियट वॉट यूनिवर्सिटी का पाठ्यक्रम पत्राचार विधि से संचालित किया जाता है। छात्र संपूर्ण पाठ्यक्रम प्रत्येक शिक्षा वर्ष अध्ययन किए जाने वाले माडुल्स की संख्या के आधार पर दो से लेकर छः वर्षीय पाठ्यक्रम का चयन कर सकते हैं। पत्राचार पाठ्यक्रम को कभी भी आरंभ किया जा सकता है।
संपर्क : डॉ. एडवर्ड ओवंस, स्कूल ऑफ द बिल्ट एनवायरमेंट, हैरियट वॉट यूनिवर्सिटी, एडिनबर्ग ईएच 144, एएस,स्काटलैंड,
फोन : +44 (0) 1314513743

| |