1. लाइफ स्‍टाइल
  2. »
  3. व्यंजन
  4. »
  5. उपवास के पकवान
  6. लजीज फलाहारी पनीर टिक्का
Written By ND

लजीज फलाहारी पनीर टिक्का

- मोना अग्रवाल

लजीज फलाहारी व्यंजन
ND

सामग्री :
200 ग्राम पनीर, 1 शिमला मिर्च, 1 टमाटर, 1 आलू (उबला), 1 कप हरा धनिया, 2-3 हरी मिर्च, 1/2 टी स्पून कटा अदरक, 1/2 कप गाढ़ा दही, स्वादानुसार सेंधा नमक, 1/2 नींबू, मक्खन आवश्यकतानुसार।

विधि :
पनीर को मोटे चौकोर टुकड़ों में काटें। आलू, टमाटर एवं शिमला मिर्च को भी चौकोर टुकड़ों में काट लें। अब हरा धनिया, हरी मिर्च एवं अदरक को पीसकर पेस्ट बनाएं। इसमें दही, नमक, नींबू का रस मिलाएं। अब इसमें पनीर एवं सब्जियां मिलाकर 1/2 घंटे फ्रीज में रखें।

तत्पश्चात सींको में क्रमशः पनीर, शिमला मिर्च, टमाटर एवं आलू के टुकड़े पिरोएं। ऊपर से मक्खन लगाकर इसे गर्म ओवन में सेंक लें। स्वादिष्ट फलाहारी पनीर टिक्का तैयार है। इसे गर्मागर्म सर्व करें।
लेखक के बारे में
ND