सम्बंधित जानकारी
- नवरात्रि खान-पान : राजगिरा आटे का फलाहारी हेल्दी डोसा
- चटपटे शाही बफ बड़े, स्वादिष्ट इतने कि हर किसी को पसंद आए
- उपवास का खास व्यंजन : बस 4 Steps और केले का शाही हलवा तैयार
- आ रहा है नवरात्रि पर्व, समा के चावल के डोसे से करें फलाहार, पढ़ें सरल विधि
- कब्ज से बचाकर पाचन तंत्र को मजबूत बनाती है लौकी-साबूदाने की खिचड़ी, व्रत के दिनों में अवश्य खाएं
नवरात्रि फलाहार : कैसे बनाएं चटपटा साबूदाना बड़ा, पढ़ें सरल विधि। Sabudana Vada
सामग्री :
1/2 कप साबूदाना, 150 ग्राम पनीर, 1 छोटा चम्मच कुट्टू का आटा, 1 बड़ा चम्मच काजू, 2 साबुत लाल मिर्च, 2-3 हरी मिर्च, थोड़ा सा हरा धनिया, सेंधा नमक स्वादानुसार, तलने के लिए तेल।
विधि :
* सबसे पहले साबूदाने को 2-3 बार धोकर पानी में थोड़ी देर रखें, फिर पानी निथारकर 1-2 घंटे के लिए भिगो कर रख दें।
* हरा धनिया, हरी मिर्च बारीक काट लें।
* लाल मिर्च, काजू के टुकड़े करें और पनीर मैश कर लें।
* भीगे साबूदाने में लाल मिर्च, काजू के टुकड़े, मैश किया हुआ पनीर, सेंधा नमक, हरा धनिया, हरी मिर्च और कुट्टु का आटा, सभी सामग्री अच्छी तरह मिलाएं।
* अब मिश्रण को मनचाहा आकार अथवा बड़े का आकार दे कर बना लें।
* एक कड़ाही में तेल गरम करके बड़े को कुरकुरे होने तक तल लें। इसी तरह सभी बड़े बना लें।
* अब तैयार चटपटा साबूदाना बड़ा हरी चटनी या रायते के साथ गरमा-गरम सर्व करें।
