1. लाइफ स्‍टाइल
  2. रेसिपी
  3. उपवास के पकवान
  4. Navratri food dahi bhalle

Navratri Recipe : स्वादिष्ट चटपटा दही भल्ला

Navratri food
सामग्री :
 
1 कप सिंघाड़े का आटा,1 1/4 कटोरी दरदरे पिसे काजू, 1 कप आलू (उबले मैश किए हुए), 1/2 कप पनीर, 1 छोटा चम्मच (अदरक पिसा हुआ), 2 बारीक कटी हरी मिर्च, 2 कप फेंटा दही, सेंधा नमक, शकर, जीरा पावडर, मूंगफली के तेल (तलने के लिए)। तैयार हरी चटनी सर्व करने के लिए। 
 
विधि :
 
ताजा पनीर कद्दूकस करके उसमें मैश किए आलू, काजू, हरी मिर्च, कद्दूकस अदरक और सेंधा नमक मिला कर छोटे-छोटे गोले बना लें। अब थोड़ा-सा सेंधा नमक डालकर सिंघाड़े के आटे का घोल बनाएं। 
 
तैयार गोलों को इस घोल में डुबोकर गरमा-गरम तेल में सुनहरे और कुरकुरे होने तक तल लें। अब दही में शकर मिलाकर रख लें। अब तैयार शाही भल्ले एक प्लेट में परोस कर ऊपर से दही, हरी चटनी, जीरा पाउडर और लाल मिर्च बुरका कर पेश करें। दही भल्ले का सेवन करें। 
 
अगला लेख
Navratri Vrat Recipe : नवरात्रि में बनाएं यह खास हेल्दी फलाहार, नोट करें सरल रेसिपी