सम्बंधित जानकारी
- व्रत का खान-पान: अगर आप केले की चिप्स खाकर बोर हो गए हैं तो बस अपनाएं ये 4 Steps और केले का शाही हलवा तैयार
- Crispy Vada Recipe : कैसे बनाएं चटपटा फलाहारी साबूदाना बड़ा, पढ़ें आसान विधि
- व्रत का खान-पान : झटपट बनाएं फलाहारी नमकीन क्रिस्पी पूरी, पढ़ें 5 स्टेप्स
- Navratri Recipe : लौकी-खोया का लजीज हलवा, पढ़ें आसान विधि
- Navratri food : फलाहारी इडली सांभर बनाने की रेपिसी
महाशिवरात्रि के व्यंजन : लाजवाब मोरधन के ढोकले
Mordhan ke dhokale
सामग्री :
1 कटोरी दही, 100 ग्राम सिंघाड़ा आटा, 200 ग्राम मोरधन, 100 ग्राम राजगीरा आटा, जीरा, सोडा एक चम्मच, आवश्यकतानुसार सेंधा नमक, तलने के लिए तेल।
विधि :
मोरधन को सबसे पहले 2 घंटे गला दें। दही फेंट कर राजगीरा व सिंघाड़ा आटा मिला दें। मोरधन को पीसकर सभी चीजें मिलाकर मिश्रण तैयार करें। इसमें एक चम्मच सोड़ा एवं नमक डालकर अच्छे से फेंटे और कुकर के डिब्बे में भर कर एक सीटी तक पकाएं।
अब इसे ठंडा होने दें। ठंडा होने पर पीस करें। अब एक बर्तन में तेल गर्म करके जीरा तड़काएं और ढोकले बघार दें या फिर उस तेल को कटे हुए ढोकले पर चारों तरफ बुरकाएं, ऊपर से धनिया से सजाएं और तली हुई मिर्च अथवा दही के साथ लाजवाब मोरधन के ढोकले पेश करें।
