Sat, 25 Jul 2026

Notifications

  1. लाइफ स्‍टाइल
  2. व्यंजन
  3. उपवास के पकवान
  4. fasting food item

व्रत का व्यंजन : मोरधन के चटपटे ढोकले

fasting food items
सामग्री : 

1 कटोरी दही, 100 ग्राम सिंघाड़ा आटा, 200 ग्राम मोरधन, 100 ग्राम राजगीरा आटा, सेंधा नमक (आवश्यकता नुसार), जीरा, सोडा एक चम्मच, तलने के लिए तेल। 
विधि : 
 
सबसे पहले मोरधन को 2 घंटे गला दें। दही फेंट कर राजगीरा व सिंघाड़ा आटा मिला दें। मोरधन को पीसकर सभी चीजें मिलाकर मिश्रण तैयार करें। इसमें एक चम्मच सोड़ा एवं नमक डालकर अच्छे से फेंटे और कुकर के डिब्बे में भर कर एक सीटी तक पकाएं। 
अब इसे ठंडा होने दें। ठंडा होने पर पीस करें। अब एक बर्तन में तेल गर्म करके जीरा तड़काएं और ढोकले बघार दें या फिर उस तेल को कटे हुए ढोकले पर चारों तरफ बुरकाएं, ऊपर से धनिया से सजाएं और तली हुई मिर्च अथवा दही, हरी चटनी के साथ लाजवाब मोरधन के ढोकले पेश करें।

 
ये भी पढ़ें
पर्यटन : बेवर्ली हिल्स के प्रमुख 10 सेल्फी स्पॉट