Fri, 17 Jul 2026

Notifications

  1. लाइफ स्‍टाइल
  2. व्यंजन
  3. उपवास के पकवान
  4. coconut paratha

मनभावन चटपटा कोकोनट पराठा

coconut paratha
ताजा किसा नारियल 1 कटोरी, 1/2 कप सिंघाड़े का आटा, 1/2 कप राजगिरे का आटा, 1/2 टी स्पून पिसी इलायची, 1 उबला आलू, स्वादानुसार सेंधा नमक, एक हरी मिर्च बारीक कटी, घी आवश्यकतानुसार।
 
विधि- 
 
सबसे पहले किसे हुए नारियल में दोनों आटे एवं पिसी हुई इलायची, बारीक कटी हरी मिर्च व नमक मिलाएं। उबला आलू छीलकर मैश कर लें। इसे आटे में मिलाकर गूंथ लें। गूंथे आटे की लोइयां बनाकर बेल लें। 
 
इन्हें गर्म तवे पर दोनों तरफ से घी लगाकर सेंक लें। स्वादिष्ट गर्मागर्म कोकोनट पराठा हरी चटनी या दही के रायते के साथ सर्व करें।