1. लाइफ स्‍टाइल
  2. वामा
  3. फैशन
  4. must try these 7 trends on this Karva Chauth

करवा चौथ स्पेशल, तैयार होते समय ये 7 चीजें जरूर आजमाएं

Karva Chauth Special
इन दिनों करवा चौथ केवल व्रत और पति की लंबी आयु के लिए प्रार्थना करने तक ही सीमित नहीं रह गया है, बल्कि अब महिलाएं करवा चौथ को मिल-जुलकर एक उत्सव व बड़े त्योहार के रूप में भी मनाती हैं। ऐसे में तैयार होने, ट्रेंडी और स्टाइलिश कपड़े पहनने का महत्व और भी बढ़ जाता है। इस दिन सभी महिलाएं चाहती हैं कि वे अपने पति के सामने आकर्षण का केंद्र बने रही।
 
अपनी इस चाह को पूरा करने के लिए आपको इस करवा चौथ का लेटेस्ट ट्रेंड पता होना चाहिए। आइए, जानते हैं कि इस बार करवा चौथ पर  कौन सी चीजें चलन में हैं-
 
1. बैकलेस कच्छ कढ़ाई ब्लाउज : इस करवा चौथ में बैकलेस कच्छ कढ़ाई वाले ब्लाउज काफी चलन में हैं। आप इन्हें साड़ी व लहंगे आदि किसी के भी साथ पहन सकती हैं।
 
2. पारंपरिक और क्लासिक हेयर स्टाइल : इस करवा चौथ पारंपरिक लेकिन क्लासी लुक वाले जूड़े चलन में हैं। जूड़े में फूलों का लगाना इस बार वापस ट्रेंड कर रहा है।
 
3. टैटू : बैकलेस ब्लाउज पहनने के बाद पीठ, गर्दन व कमर पर टैटू ट्रेंड कर रहा है। आप चाहे तो स्थायी व अस्थायी टैटू बनवा सकती हैं।
 
4. वॉटरप्रूफ मेकअप : करवा चौथ के दिन पूजा से पहले व बाद के कई घंटो तक आपको पति के सामने अच्छा दिखने का मन रहता है। ऐसे में आपको वॉटरप्रूफ मेकअप करना चाहिए।
 
5. मांग-टीका : इस करवा चौथ 'मांग-टीका' सूट व लहंगे से लेकर साड़ी आदि सभी के साथ पहना जा रहा है।
 
6. चूड़ियां और कमरबंध : मल्टीकलर चूड़ियां और कमरबंध भी चलन में हैं। कमरबंध साड़ी और लहंगे दोनों के साथ पहने जा सकते हैं।
 
7. कोल्हापुरी : कोल्हापुरी चप्पल और मोजड़ियां आपके ट्रेडिशनल कपड़ों के साथ खूब जंचती हैं। इस करवा चौथ राजस्थानी कोल्हापुरी फुटवेयर ट्राय कर सकती हैं।

 
अगला लेख
प्रेग्नेंसी में करवाचौथ का व्रत करने से पहले, जान लीजिए 5 नुकसान