शुक्रवार, 19 अप्रैल 2024
  • Webdunia Deals
  1. लाइफ स्‍टाइल
  2. वीमेन कॉर्नर
  3. फैशन
  4. Heavy Earrings
Written By

हैवी ईयरिंग्स पहनने पर दर्द से मिलेगा छुटकारा, फॉलो करें ये 5 टिप्स

हैवी ईयरिंग्स पहनने पर दर्द से मिलेगा छुटकारा, फॉलो करें ये 5 टिप्स - Heavy Earrings
फैशन में हैवी ईयरिंग्स का क्रेज बढ़ गया है। हैवी सूट से लेकर लहंगे या इंडो वेस्टर्न ड्रेस पर लांग्स और हैवी ईयरिंग्स पहनना पसंद किया जा रहा है। लेकिन इन्हें लगातार 2 या 3 दिन तक पहनने पर कान दुखने लग जाते हैं। कई बार चिढ़ आने लग जाती है, लेकिन कुछ आसान टिप्स है जिन्हें फॉलो कर आप हैवी ईयरिंग्स भी पहन सकते हैं और दर्द भी नहीं होगा। तो आइए जानते हैं 5 आसान से उपाय-  
 
1. हैवी ईयरिंग्स पहनने से कानों में दर्द होने लगता है, लेकिन इस दर्द से छुटकारा पाने के लिए आप प्लास्टिक की चैन भी लगा सकते हैं। वह कानों में बेकार भी नहीं लगेगी और आपके कान भी नहीं दुखेंगे। 
 
2. ईयरलोब पैच आपके फैशन में रखें पत्थरों को हटाने का काम करेंगे। जी हां, अगर आप हैवी ईयरिंग पहनने से कतराते हैं तो ईयरलोब लगा सकते हैं। इससे आपके कान के छेद भी बड़े नहीं होंगे और न ही कान लटकेंगे।
 
3. आज के वक्त में फैशन में बहुत बदलाव देखने को मिलने लगे हैं। एकदम हैवी दिखने वाले ईयरिंग्स भी हल्के भी आते हैं। वह भी पहन सकते हैं। 
 
4. हम आंखों और चेहरे की देखभाल तो करते हैं लेकिन कानों पर ध्यान नहीं देते हैं। हैवी ईयरिंग्स पहनने के बाद क्रीम या तेल जरूर लगाएं। इससे कानों में दर्द नहीं होगा।
 
5. इंडो वेस्टर्न और इंडियन ड्रेस के साथ ईयर चैन ट्रेंड कर रहा है। कान के पहनने के बाद लड़ को सीधे बालों में लगाया जाता है। इससे लुक भी नया नजर आता है और कानों पर भी जोर नहीं पड़ता है।

ये भी पढ़ें
अपनी आंखों की बेहतरी के लिए Office में भी कर सकते हैं ये 4 एक्सरसाइज