1. लाइफ स्‍टाइल
  2. वामा
  3. फैशन
  4. 7 trends to follow in 2019

Navratri से लेकर Diwali तक, इस फेस्टिव सीजन में इन 7 चीजों का रहेगा बोलबाला

festive season fashion
इस बार नवरात्रि से लेकर दिवाली तक, फेस्टिव सीजन में अगर आप फॉलो करना चाहते हैं लेटेस्ट फैशन ट्रेंड, तो हम आपको बता रहे हैं उन 7 चीजों के बारे में जिनका इस त्योयारी सीजन में खूब बोलबाला रहेगा -
 
1. बैकलेस कच्छ कढ़ाई ब्लाउज : इस नवरात्रि में बैकलेस कच्छ कढ़ाई वाले ब्लाउज काफी चलन में हैं। आप इन्हें साड़ी व लहंगे आदि किसी के भी साथ पहन सकती हैं।
 
2. पारंपरिक और क्लासिक हेयर स्टाइल : इस नवरात्रि पारंपरिक लेकिन क्लासी लुक वाले जूड़े चलन में हैं। जूड़े में फूलों का लगाना इस बार वापस ट्रेंड कर रहा है।
 
3. टैटू : बैकलेस ब्लाउज पहनने के बाद पीठ, गर्दन व कमर पर टैटू ट्रेंड कर रहा है। आप चाहे तो स्थायी व अस्थायी टैटू बनवा सकती हैं।

 
4. वॉटरप्रूफ मेकअप : नवरात्रि में गरबा खेलने के दौरान पसीने की समस्या से बचने के लिए वॉटरप्रूफ मेकअप का ट्रेंड है।
 
5. मांग-टीका : इस नवरात्रि मांग-टीका सूट व लहंगे से लेकर साड़ी आदि सभी के साथ पहना जा रहा है।
 
6. चूड़ियां और कमरबंध : मल्टीकलर चूड़ियां और कमरबंध भी चलन में हैं। कमरबंध साड़ी और लहंगे दोनों के साथ पहने जा सकते हैं।

 
7. कोल्हापुरी : कोल्हापुरी चप्पल और मोजड़ियां आपके ट्रेडिशनल कपड़ों के साथ खूब जंचती हैं। इस नवरात्रि राजस्थानी कोल्हापुरी फुटवेयर ट्रेंड कर रहे हैं।