1. समाचार
  2. मुख्य ख़बरें
  3. किसान आंदोलन
  4. farmers protest 5 names have been finalised by skm

MSP पर कमेटी के लिए SKM ने तय किए 5 नाम, राकेश टिकैत नहीं हैं शामिल

sanyukt Kisan Morcha
नई दिल्ली। दिल्ली के सिंघु बॉर्डर पर संयुक्त किसान मोर्चा की महत्वपूर्ण बैठक हुई। मीडिया खबरों के मुताबिक किसान नेता सुरजीत सिंह ने कहा कि एमएसपी पर मजबूत कमेटी बनी तो आंदोलन वापस होगा। केंद्र सरकार ने किसान संगठनों से एमएसपी कमेटी के लिए 5 नाम मांगे थे।
इसमें संयुक्त किसान मोर्चा से सरकार से बातचीत के लिए 5 नाम भी तय किए। किसान बैठक के दौरान एमएसपी पर बनने वाली कमेटी के लिए पांच नाम तय किए गए हैं।
राकेश टिकैत ने प्रेस कॉन्फ्रेंस में कहा कि संयुक्त किसान मोर्चा ने केंद्र सरकार से बात करने के लिए 5 सदस्यीय कमेटी बनाई है। यह सरकार से बात करने के लिए अधिकृत निकाय होगा। समिति में बलबीर सिंह राजेवाल, शिव कुमार कक्का, गुरनाम सिंह चारुनी, युद्धवीर सिंह और अशोक धवले होंगे। मोर्चा की अगली बैठक 7 दिसंबर को होगी।