सम्बंधित जानकारी
- बारिश में ऐसे बचें फूड पॉइजनिंग से, बरतें ये 5 सावधानियां
- अब Monkeypox का बढ़ा खतरा, 12 देशों में फैला, WHO ने जारी की चेतावनी
- एंजेलिना, मनीषा कोईराला,सोनाली बेंद्रे से लेकर महिमा तक ये 8 अभिनेत्रियां बन चुकी हैं कैंसर फाइटर
- मॉनसून में बारिश के साथ आती हैं ये 7 बीमारियां और जानिए उनसे बचाव के रास्ते -
- ब्रेस्ट सर्जरी वरदान भी, अभिशाप भी : जानिए mastectomy और Mammoplasty में क्या है अंतर
हैजा क्या है ? यह कब और क्यों होता है ? जानिए इसके लक्षण, कारण और सावधानियां
हैजा क्या है ?
यह एक जानलेवा बीमारी है। यह vibrio cholarae नामक जीवाणु के माध्यम से फैलता है। यह अस्वच्छता और दूषित खान-पान के कारण होता है।
हैजा कब और क्यों फैलता है ? कारण भी जानिए।
विशेषकर यह बारिश में ही फैलता है। इस मौसम में पानी दूषित हो जाता है साथ ही गंदगी भी बढ़ जाती है। दूषित खानपान के साथ-साथ मक्खियों के द्वारा भी यह फैलता है। मक्खियां गंदगी पर बैठकर इधर-उधर बैठती है जो इसके फैलने का मुख्य कारक है। बाढ़, युद्ध, अकाल इत्यादि स्थितियों में यह फैलता है।
क्या है हैजा के लक्षण ?
हैजा के लक्षण निम्नलिखित होते हैं -
1 उल्टियां होना
2 पतले दस्त होना
3 शरीर में कमजोरी होना
4 शरीर में ऐंठन होना
5 बार-बार प्यास लगना
6 पल्स रेट तेज होना
हैजा से बचने के लिए क्या-क्या सावधानियां रखनी चाहिए ?
मुख्यतः यह बारिश में ही फैलता है तो इस मौसम में इन बातों का ध्यान रखें -
1 बार-बार हाथ साबुन से धोएं या सेनिटाइजर का उपयोग करें।
2 फल और सब्जियों को अच्छी तरह से साफ करके ही सेवन करें।
3 पका हुआ और गर्म भोजन ही करें।
4 बारिश के मौसम में बाहर का न खाएं।
5 पानी को उबालकर पीएं।
6 जहां गन्दगी हो या दूषित पानी की संभावनाएं हो, वहां का पानी न पीएं।
अगला लेख
