सम्बंधित जानकारी
- health tips : हमेशा हेल्दी रहना है तो अपनाएं ये 10 टिप्स
- पैरों में ये 3 समस्याएं हैं High Uric Acid के संकेत
- Expert Advice - कम हो रही हैं प्लेटलेट्स फिर भी मरीजों में डेंगू की पुष्टि नहीं, ये हैं वजह!
- बच कर रहें इन 10 बीमारियों से, वरना पीढ़ी दर पीढ़ी चलती रहेंगी ये बीमारियां
- क्या आपका पेट भी भरा भरा रहता है? तो इसे जरूर पढ़ लीजिए
healthy living tips : हमेशा हेल्दी और फिट रहना चाहते हैं तो अपनाएं ये 10 टिप्स
हमेशा अपने जीवन में एक आदत को शामिल कर लें, वो यह कि जिंदा रहने के लिए खाएं, खाने के लिए न जिएं। तभी आप हमेशा स्वस्थ रह सकते हैं। लेकिन खाने के साथ-साथ कुछ अन्य बातें भी है, जिनका आपको ध्यान रखना चाहिए।
आइए जानें...
* नियमित रूप से व्यायाम करें और जांच कराएं।
* अंकुरित दालें, सब्जियां, फल, दूध आदि का नियमित सेवन करें।
* एसिडिटी व पेट की अन्य समस्याओं से बचने के लिए इकट्ठा खाने की बजाय थोड़े-थोड़े समय में संतुलित आहार लें।
* घर के साथ आसपास भी सफाई का पूरा ख्याल रखें।
* नल या बोरिंग के पानी को उबालें, ठंडा करें, छानें और फिर पीएं तो किसी भी बीमारी में जल्दी फायदा होता है।
* अपना वजन नियंत्रित रखें।
* ज्यादा छिलके वाले खाद्य पदार्थ जैसे दाल छिलके वाली, सेवफल, कच्चा जाम, अनार आदि छिलके सहित खाएं।
* ज्यादा तला भुना (तले हुए खाद्य पदार्थ) न खाएं।
* मौसमी फलों व सब्जियों का ही उपयोग करें।
* बाजार के डिब्बाबंद खाद्य पदार्थ न लें।
