शनिवार, 20 अप्रैल 2024
  • Webdunia Deals
  1. धर्म-संसार
  2. व्रत-त्योहार
  3. दीपावली
  4. How To Make Deepak For Diwali
Written By WD

दीपावली विशेष : घर पर बना सकते हैं ये 5 प्रकार के दीपक

दीपावली विशेष : घर पर बना सकते हैं ये 5 प्रकार के दीपक - How To Make Deepak For Diwali
दीपावली पर आप हर साल बाजार से दीये लेकर आते हैं, लेकिन इस बार कुछ अलग करने का मन है, तो आप घर पर ही बना सकते हैं दिवाली के लिए 7 प्रकार के दीये। जानिए कैसे बनाएं 7 प्रकार के दीपक ... 

1 सिरेमिक दीपक - सिरेमिक एक प्रकार की मिट्टी होती है, जिसे फेविकॉल या गोंद के साथ गूंथकर आप मनचाहे आकार में दीपक बना सकते हैं। दीये बनाने के बाद इन्हें छाया में ही सुखाएं और अपने अनुसार कलर और डेकोरेशन करें।
2 क्ले पाउडर - क्ले पाउडर भी सिरेमिक की तरह ही होता है, बाजार में यह आटे की तरह गूथा हुआ भी आपको मिल सकता है। पुराने दीपक और छोटी कटोरियों की सहायता से आकार देकर आप इसके दीपक बना सकते हैं।

3 मोम के दीपक - दीपक या अलग-अलग आकर वाली छोटी कटोरियों में कलरफुल मोमबत्त‍ियों को पिघलाकर आप उन्हें दीयों का आकार दे सकते हैं। इसके बाद इन्हें अपने अनुसार सजा सकते हैं। ये फ्लोटिंग दीपक का काम भी करेंगे।

4 आटे के दीपक - आटे के दीपक कई बार पूजा में बनाए जाते हैं, इस बार मैदे या आटे में कलर मिलाकर डो बनाएं और इनसे मनचाहे आकार में दीपक तैयार करें। इन्हें सुखाकर या बेक करके कलर भी कर सकते हैं।

5 प्लास्टिक पेपर - प्लास्ट‍िक पेपर से आप डिजानर दीये बनाकर इसमें छोटी-छोटी मोमबत्त‍ियां लगा सकते हैं। लेकिन इसमें आपको बार-बार ध्यान देने की जरूरत होगी, क्योंकि मोमबत्ती खत्म होने पर यह पिटल भी सकता है।
ये भी पढ़ें
परिवार तो हैं लेकिन त्योहार नहीं, पुलिसवालों की जिंदगी में ...