1. धर्म-संसार
  2. व्रत-त्योहार
  3. दीपावली
  4. Diwali Lakshmi Puja Vidhi

दीपावली 2020 : महालक्ष्मीपूजन कैसे करें जानिए शास्त्र सम्मत विधि

दीपावली 2020
Lakshmi Puja Vidhi
 
दीपावली त्योहार के दिन हर हिन्दू के यहां लक्ष्मी पूजन सपरिवार किया जाता है। पूजन की सही विधि इस प्रकार है-
 
प्रात: संकल्प लें- ॐ विष्णु विष्णु विष्णुरू अद्य ब्रह्मणो वयसरू परार्धे श्रीश्वेतवाराहकल्पे जम्बूद्वीपे भारतवर्ष संवत् 2075 कार्तिक मासे (जो गोत्र हो उसका नाम लें, जो नाम हो लें) सकलपापक्षयपूर्वश्रुति-
स्मृत्युक्ताखिल-पुण्यफलोपलब्धये दुरूखदारिद्रयापसारम् अशेष-स्थिर-सौभाग्य-समृद्धिदायिनीं ज्योतिर्मयी श्रीमहालक्ष्मी प्रसादयितुं व्रतं विधास्ये।
 
षोडषोपचार पूजा संकल्प- ॐ विष्णु विष्णु विष्णुरू अद्य ब्रह्मणो वयसरू परार्धे श्रीश्वेतवाराहकल्पे जम्बूद्वीपे भारत वर्ष संवत् 2075 कार्तिक मासे (जो गोत्र हो उसका नाम लें, जो नाम हो लें) सकलपापक्षयपूर्वश्रुति- स्मृत्युक्ताखिल-पुण्यफलोपलब्धये दुरूखदारिद्रयापसारम् अशेष-स्थिर-सौभाग्य-समृद्धिदायिनीं ज्योतिर्मयी श्रीमहालक्ष्मी प्रसादयितुं व्रतं विधास्ये।
 
महालक्ष्मी की इस षोडषोपचार पूजांतर हाथ जोड़कर प्रार्थना करें-
 
ॐ भवानि त्वं महालक्ष्मीरू सर्वकाम प्रदायिनी।
सुपूजिता प्रसन्ना स्यारू महालक्ष्मी नमोस्तुते।।
 
नमस्ते सर्वदेवानां वरदासि हरिप्रिये।
या गतिस्त्वत्प्रपन्नानां सा में  भुयात्वदर्चनात्।।
 
इस तरह प्रार्थना करके ॐ महालक्ष्म्यै नमरू प्रार्थनापूर्वकं नमस्कासन् निवेदयामि यह कहकर इसके अनंतर हाथ अंजलि में जल लेकर कृतेनानेम पूजनेन भगवती महालक्ष्मी प्रीयताम् न मम् यह वाक्य कहकर समस्त पूजन महालक्ष्मी को अर्पित करें तथा अंजलिगत जल छोड़ दें। इस प्रकार महालक्ष्मी पूजन पूरा हो जाता है।