बुधवार, 24 अप्रैल 2024
  • Webdunia Deals
  1. धर्म-संसार
  2. व्रत-त्योहार
  3. दीपावली
  4. diwali ekakshi nariyal prayog

इस दीपावली पर एकाक्षी नारियल का यह उपाय, मां लक्ष्मी को मजबूर कर देगा आपके ही घर रहने को

इस दीपावली पर एकाक्षी नारियल का यह उपाय, मां लक्ष्मी को मजबूर कर देगा आपके ही घर रहने को - diwali ekakshi nariyal prayog
हमारे शास्त्रों में कई ऐसे दुर्लभ प्रयोग हैं जिनके करने से व्यक्ति को अवश्यंभावी लाभ प्राप्त होता है। दीपावली के शुभ मुहूर्त्त में एकाक्षी नारियल के इस प्रयोग से साधक की दरिद्रता नष्ट होकर उसे धन की प्राप्ति होती है। इस प्रयोग हेतु एकाक्षी नारियल का होना आवश्यक है।
 
सामान्यत: एकाक्षी नारियल सहज-सुलभ नहीं होता है। यदि साधक एकाक्षी नारियल प्राप्त करने में सफ़ल हों तो दीपावली के दिन इस एकाक्षी नारियल प्रयोग को करके अपने जीवन में आर्थिक संकटों से मुक्त हो सकते हैं।
 
एकाक्षी नारियल प्रयोग-
 
सर्वप्रथम एक थाली में अष्टदल कमल बनाकर एकाक्षी नारियल को स्थापित कर उसकी पंचोपचार या षोडषोपचार पूजन करें फिर निम्न मंत्र बोलते हुए कमल के 108 पुष्पों से एकाक्षी नारियल का अर्चन करें-
 
"ॐ ऐं ह्रीं ऐं ह्रीं श्रीं एकाक्षिनारिकेलाय नम:॥
 
अर्चन के उपरांत एकाक्षी नारियल को लाल रेशमी वस्त्र में लपेटकर अपनी तिजोरी में रखें। यह तीव्र धनदायक प्रयोग है।
 
-ज्योतिर्विद पं. हेमंत रिछारिया
प्रारब्ध ज्योतिष परामर्श केंद्र 
संपर्क : [email protected]
 
ये भी पढ़ें
दीपावली पर महानिशीथ काल में पूजा का मिलता है आश्चर्यजनक फल