सम्बंधित जानकारी
- धनतेरस 2018 : इन शुभ मुहूर्त में करें पूजन, हर तरफ से खूब बरसेगा धन
- धनतेरस पर सिर्फ एक उपाय देगा आपको मनचाहा धन, बस तीन बार पढ़ें यह धन्वंतरि स्तोत्र
- धनतेरस की लोककथा : विष्णु भगवान ने क्यों दिया देवी लक्ष्मी को इतना बड़ा शाप
- धनतेरस क्यों मनाया जाता है, पढ़ें विशेष जानकारी
- diwali पर करें ये 10 महत्वपूर्ण कार्य, तो लक्ष्मी आएगी आपके द्वार
धनतेरस पर खरीदें 5 रुपए की यह चीज, बताएगी आपको पूरे साल का भविष्य
धनतेरस के दिन सोना, चांदी, बरतन एवं धातु का सामान खरीदना शुभ फलदायी माना जाता है। मान्यता है कि इससे साल भर आर्थिक स्थिति अच्छी रहती है।
इसलिए आप हर साल धनतेरस के मौके पर कुछ न कुछ जरूर खरीदते हैं। बावजूद इसके कोई साल ऐसा होता है कि आपको पूरे साल धन संबंधी परेशानियों का सामना करना पड़ता है।
आप चाहें तो धनतेरस के दिन एक टोटका करके यह जान सकते हैं कि आने वाले साल में आपकी आर्थिक स्थिति कैसी रहेगी। इसके लिए आपको सिर्फ पांच रुपए खर्च करने होंगे।
धनतेरस के दिन पांच रुपए का साबुत धनिया खरीदें। इसे संभालकर पूजा घर में रख दें।
दीपावली की रात लक्ष्मी माता के सामने साबुत धनिया रखकर पूजा करें। अगले दिन प्रातः साबुत धनिया को गमले में या बाग में बिखेर दें। माना जाता है कि साबुत धनिया से हरा भरा स्वस्थ पौधा निकल आता है तो आर्थिक स्थिति उत्तम होती है।
धनिया का पौधा हरा भरा लेकिन पतला है तो सामान्य आय का संकेत होता है। पीला और बीमार पौधा निकलता है या पौधा नहीं निकलता है तो आर्थिक परेशानियों का सामना करना पड़ता है।
देश के कुछ भागों में यह टोटका काफी प्रचलित है।
