1. धर्म-संसार
  2. व्रत-त्योहार
  3. दीपावली
  4. Dhanteras Ki Kharidari

धनतेरस पर खरीदते हैं ये 10 शुभ वस्तुएं, जानें क्यों | Dhanteras Ki Kharidari

धनतेरस स्पेशल स्टोरीज
Dhanteras 2025 : इस बार कार्तिक कृष्ण पक्ष में धनतेरस की त्रयोदशी तिथि 18 अक्टूबर 2025, शनिवार को है। धनतेरस पर कुछ खास वस्तुएं खरीदने का प्रचलन है। कई लोग धनतेरस पर जम कर खरीदारी करते हैं, जबकि यह जाना जरूरी है कि धन तेरस पर क्या खरीदना शुभ होता है या क्या खरीदना चाहिए।

dhanteras par kya kharide : आओ जानते हैं उन्हीं में से 10 वस्तुओं के नाम।

1. सोना : इस दिन सोने के आभूषण खरीदने की परंपरा भी है। सोना भी लक्ष्मी और बृस्पति का प्रतीक है इसलिए सोना खरीदें। 

2. चांदी : इस दिन चांदी खरीदने का प्रचलन भी है। कुछ लोग चांदी के सिक्के खरीदते हैं। इन सिक्कों पर माता लक्ष्मी और कुबरे की आकृति बनी होती है।

3. बर्तन : इस दिन पुराने बर्तनों को बदलकर यथाशक्ति ताम्बे, पीतल, चांदी के गृह-उपयोगी नवीन बर्तन खरीदते हैं। पीतल के बर्तन लक्ष्मी और बृहस्पति के प्रतीक हैं अत: इस दिन सोना नहीं खरीद पा रहे हैं तो पीतल के बर्तन जरूर खरीदें।

4. धनिया : इस दिन जहां ग्रागीण क्षेत्रों में धनिए के नए बीज खरीदते हैं वहीं शहरी क्षेत्र में पूजा के लिए साबुत धनिया खरीदते हैं। इस दिन सूखे धनिया के बीज को पीसकर गुड़ के साथ मिलकर एक मिश्रण बनाकर 'नैवेद्य' तैयार करते हैं।

5. नए वस्त्र : इस दिन दीपावली पर पहनने के लिए नए वस्त्र खरीदने की परंपरा भी है।

6. लक्ष्मी-गणेश की मूर्ति : इस दिन दीपावली पूजन हेतु लक्ष्मी और गणेशजी की मूर्ति या ‍चित्र खरीदते हैं और इसी दिन धन्वंतरि की पूजा हेतु उनकी मूर्ति या चित्र भी खरीदते हैं।

7. खिलौने : इस दिन बच्चों के लिए खिलौने भी खरीदे जाते हैं। बच्चों का मन खुश रखने से घर में सकारात्मक माहौल बनता है।

8. खील-बताशे : इस दिन पूजा की सामग्री के साथ ही खील-बताशे आदि भी खरीदे जाते हैं। यह घर में खुशियां लाते हैं।

9. गोमती चक्र और कोड़ियां : इस दिन बच्चों की सुरक्षा के लिए गोमदी चक्र और धन समृद्धि बढ़ाने के लिए कोड़ियां खरीदते हैं।

10. झाड़ू : इस दिन झाडू खरीदना बहुत ही शुभ माना जाता है। इसे वर्षभर के लिए घर से नकारात्मक ऊर्जा बाहर निकल जाती है। इसके अलावा दीपक, दक्षिणवर्ती शंख, कमलगट्टे या रुद्राक्ष की माला, धार्मिक साहित्य, औषधि, नमक, नया वाहन या नया घर भी खरीदा जाता है।

 
लेखक के बारे में
अनिरुद्ध जोशी
पत्रकारिता के क्षेत्र में 26 वर्षों से साहित्य, धर्म, योग, ज्योतिष, करंट अफेयर्स और अन्य विषयों पर लिख रहे हैं। वर्तमान में विश्‍व के पहले हिंदी पोर्टल वेबदुनिया में सह-संपादक के पद पर कार्यरत हैं। दर्शनशास्त्र एवं ज्योतिष: मास्टर डिग्री (Gold Medalist), पत्रकारिता: डिप्लोमा। योग, धर्म और ज्योतिष में विशेषज्ञता।.... और पढ़ें
अगला लेख
Diwali puja item list : दिवाली पूजन-सामग्री की संपूर्ण सूची