ऐसी मर्डर मिस्ट्री सुनी नहीं होगी, मां से नफरत में दो महिलाओं संग किया ये कांड, वजह जानकर दंग रह जाएंगे
बचपन में बेटा अपनी मां से नफरत करता था। इस नफरत ने उसे एक खौफनाक कातिल बना डाला। उसने दो महिलाओं की बर्बरता से हत्या कर डाली। हत्याओं के पीछे की वजह जानकर चौंक जाएंगे आप। दरअसल, गोवा पुलिस ने दो हत्याएं करने के आरोप में एक रुसी नागरिक को गिरफ्तार किया है।
अब उसने इन हत्याओं के मामले में हो रही पूछताछ के दौरान एक अजीबोगरीब बात बताई है। इस शख्स ने जिन दो महिलाओं की हत्या की उन दोनों का नाम एलेना (Elena) था। अब इस शख्स का कहना है कि उसकी मां का भी यही नाम था और बचपन में वह उसे नजरअंदाज करती थी। जिसकी वजह से वो अपनी मां से नफरत करता था। हत्या के आरोपी का कहना है कि इसी के चलते उसे इस नाम की महिलाओं से चिढ़ हो गई थी।
नाम बना हत्याओं की वजह
पुलिस ने बताया कि 37 साल की दो रूसी महिलाएं एलेना कास्तानोवा और एलेना वानीवा की हत्या का मामला सामने आया है। इन हत्याओं के मामले में अलेक्सी लेवोनोव को गिरफ्तार किया गया है। वह फायर डिस्प्ले परफॉर्मर के तौर पर काम करता है। पुलिस ने बताया है कि अलेक्सी इन दोनों महिलाओं का अच्छा दोस्त था और शायद पैसों की वजह से हुए झगड़े के चलते उसने दोनों की जान ले ली।
क्या बताया आरोपी ने?
पुलिस ने बताया कि आरोपी अलेक्सी ने उन्हें बताया था कि उसकी मां का नाम भी एलेना है। एक जांच अधिकारी ने बताया, 'आरोपी ने बताया कि बचपन में उसकी मां उस पर कम ध्यान देती थी जिसके चलते उसे एलेना नाम की महिलाओं से नफरत हो गई। हालांकि, हत्या के पीछे की यह वजह नहीं थी। यह बस पूछताछ में सामने आई एक बात है जो बताती है कि उसका दिमाग किस तरह काम करता है।'
क्या मानसिक रोगी है अलेक्सी
पुलिस के मुताबिक अलेक्सी मानसिक रूप से ठीक नहीं है और वह दावा कर रहा है कि उसने और भी लोगों की जान ली है। अभी तक मिले सबूतों के मुताबिक, उसने दो महिलाओं की हत्या की है। एक जांच अधिकारी ने बताया है, 'एक मामले में अलेक्सी ने दावा किया कि उसने एक विदेशी नागरिक की हत्या कर दी। जांच में पता चला कि वह महिला विदेश जा चुकी है और जिंदा है। ऐसे ही कुछ अन्य मामलों में भी अलेक्सी के दावे गलत निकलने और जिन लोगों का नाम उसने लिया, वे जिंदा मिले।'
कौन थीं मृतक महिलाएं
जिन रूसी महिलाओं को मारने के आरोप में अलेक्सी को गिरफ्तार किया गया है, उसमें से एक एलेना कास्तानोवा गो-गो डांसर थी और 24 दिसंबर को गोवा आई थी। बीते गुरुवार को उसकी लाश आरामबोल के एक किराए के घर में मिली थी। आरोप है कि अलेक्सी ने उसके हाथ बांध दिए थे और उसका गला काट दिया। दूसरी महिला एलेना वनीना एक बबल परफॉर्मर थी और वह भी कुछ दिन पहले ही गोवा आई थी। आरोप है कि अलेक्सी ने उसका भी गला काटकर उसकी जान ले ली। अलेक्सी का कहना है कि इन दोनों महिलाओं से उसका अफेयर भी था
Edited By: Navin Rangiyal