सम्बंधित जानकारी
- मां के अंदर से निकालना चाहता था पिता की आत्मा, निर्दयी बेटे ने कर दी मां की हत्या
- प्रिंसिपल ने बाथरूम में घुस छात्राओं के फोटो खींचे, कमिश्नर ने किया निलंबित
- खौफनाक, 10 हजार के इनामी बदमाश ने मारी 13 साल के बच्चे को गोली
- बेहद दर्दनाक, मां ने की मासूम बच्ची की निर्मम हत्या
- एक प्रेम कहानी का दुखद अंत, जन्म से पहले ही एक मासूम के सिर से उठा पिता का साया
सनसनीखेज, मध्यप्रदेश के बड़वानी जिले में पांच मासूम भाई-बहनों की लाश तैरती मिली
इंदौर। मध्यप्रदेश के बड़वानी जिले के गांव चिखली में पानी से भरे एक खड्ड में पांच भाई-बहनों की संदिग्ध अवस्था में लाश मिलने से सनसनी फैल गई। इन बच्चों की उम्र 2 से 7 वर्ष के बीच बताई जा रही है।
जानकारी के मुताबिक, पांचों बच्चे चिखली निवासी भरतसिंह नामक व्यक्ति की संतानें हैं। भरत की दो पत्नियां हैं। घटना के सामने आने के बाद से ही भरतसिंह और उसकी दोनों पत्नियां गायब हैं, जिनकी पुलिस तलाश कर रही है। लेकिन किसी का अभी तक कोई पता नहीं चला है।
पुलिस प्रथम दृष्टया इसे घरेलू कलह के चलते हत्या का मामला मान रही है, लेकिन सबकुछ भरत और उसकी पत्नियों के सामने आने के बाद ही पता चल पाएगा। पुलिस ने भरतसिंह और उसकी पत्नियों की तलाश करने के लिए अलग-अलग जगह टीम भेज दी हैं। इस घटना से पूरा इलाका स्तब्ध है।
पुलिस ने पांचों लाशों को खड्ड से बाहर निकाल लिया है। अभी इनके नाम और उम्र की जानकारी पुलिस द्वारा ली जा रही है, लेकिन अनुमान है कि बच्चों की उम्र 2 से 7 वर्ष के बीच की है।
