शनिवार, 27 अप्रैल 2024
  • Webdunia Deals
  1. समाचार
  2. मुख्य ख़बरें
  3. क्राइम
  4. Bengaluru
Written By
Last Updated : शनिवार, 18 सितम्बर 2021 (13:52 IST)

Crime News: बेंगलुरु में एक परिवार के 5 लोगों के शव मिलने से मचा हड़कंप

Crime News: बेंगलुरु में एक परिवार के 5 लोगों के शव मिलने से मचा हड़कंप | Bengaluru
बेंगलुरु। बेंगलुरु से एक दिल दहला देने वाला समाचार सामने आया है। यहां एक घर में एक ही परिवार के 5 सदस्यों की डेडबॉडी बरामद होने से हड़कंप मच गया है। इन मृतकों में 9 साल की एक बच्ची भी है।

इस खुलासे के बाद इलाके में दहशत का माहौल है। यह खौफनाक घटना बेंगलुरु के बयादरहल्ली में हुई। यहां के एक ही परिवार के 4 लोग फांसी के फंदे पर लटके हुए मिले और 9 साल की बच्ची का शव भी बेड पर पड़ा हुआ मिला। इसे लेकर पुलिस ने रेस्क्यू किया।

 
एक पुलिस अधिकारी ने कहा कि इस पूरे मामले की जांच की जा रही है और शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। शुरुआती जांच-पड़ताल  में ये मामला आत्महत्या का लग रहा है तथा अभी हम पोस्टमार्टम रिपोर्ट का इंतजार कर रहे हैं। पुलिस की टीम हत्या के एंगल से भी जांच कर रही है।

पुलिस के अनुसार जब घर का मुखिया शंकर अपने घर पहुंचा तो उसने देखा कि घर के 5 लोगों की मौत हो चुकी है। घर के लोग पिछले कई दिनों से उसका फोन नहीं उठा रहे थे तभी उसे शक हुआ था। इसके बाद वो अपने घर पहुंचा था।

उल्लेखनीय है कि वर्ष 2018 में 30 जून की रात को दिल्ली के बुराड़ी इलाके में एक ही परिवार के 11 सदस्यों संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई थी। इनमें 7 महिलाएं एवं 4 पुरुष थे। इस घटना में एक महिला का शव रोशनदान से तो 9 लोगों के शव छत से लगी लोहे की ग्रिल से चुन्नी व साड़ियों से लटके मिले। एक बुजुर्ग महिला का शव जमीन पर पड़ा मिला था। 9 लोगों के हाथ-पैर व मुंह बंधे हुए थे और आंखों पर रुई रखकर पट्टी बांधी गई थी।
ये भी पढ़ें
Live Updates : पंजाब कांग्रेस का विवाद और गहराया, अमरिंदर पर सबकी नजर