1. समाचार
  2. मुख्य ख़बरें
  3. कोरोना वायरस
  4. Vladimir Putin's doctor infected with Corona virus

रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन से मिलने वाला डॉक्टर Corona virus से संक्रमित

Corona virus
मॉस्को। मॉस्को के कोरोना वायरस अस्पताल के प्रमुख इस वायरस से संक्रमित पाए गए है। उन्होंने एक सप्ताह पहले ही राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन से मुलाकात की थी। क्रेमलिन ने बताया कि राष्ट्रपति का स्वास्थ्य ठीक है।
 
पिछले मंगलवार को डेनिस प्रोत्सेनको ने रूसी नेता से उनके अस्पताल के निरीक्षण के दौरान मुलाकात की थी। इस दौरान वह पीले रंग का रक्षात्मक सूट पहने थे। हालांकि बाद में उन्हें बिना किसी सुरक्षा कवच के अस्पताल के प्रमुख से बात करते हुए देखा गया था।
 
क्रेमलिन के प्रवक्ता देमित्री पेस्कोव ने रूस के समाचार संगठनों को बताया कि पुतिन नियमित रूप से जांच से गुजर रहे हैं और उनके स्वास्थ्य को लेकर कोई चिंता की बात नहीं है।
 
पेस्कोव ने कहा, सभी चीजें ठीक है। अब तक देश में कोरोना वायरस से कुल 2,337 लोग संक्रमित हो चुके हैं और 17 लोगों की मौत हो चुकी है।
अगला लेख
निजामुद्दीन से जुड़े संदिग्ध मामलों की तलाश शुरू, भारत में Corona संक्रमितों की संख्या 1400 के पार