सम्बंधित जानकारी
- रेलवे ने कोरोना वायरस और सीटें खाली रहने के कारण 100 से ज्यादा ट्रेनें रद्द कीं
- Corona virus : दुनियाभर में संक्रमितों की संख्या बढ़कर 2 लाख हुई, 8 हजार से ज्यादा की मौत
- Corona के कारण रिलायंस इंडस्ट्रीज के कर्मचारी घर से कर सकेंगे काम
- CBSE ने 10वीं और 12वीं की बोर्ड परीक्षाओं को टाला, इंजीनियरिंग प्रवेश परीक्षाएं स्थगित
- Live updates : दिल्ली में Corona virus के संदिग्ध युवक ने सफदरजंग अस्पताल से कूदकर जान दी
Corona virus : भारत में 36 देशों से आने वाले यात्रियों के प्रवेश पर अस्थायी रोक
नई दिल्ली। भारत ने कोरोना वायरस प्रकोप के मद्देनजर 36 देशों से आने वाले यात्रियों के प्रवेश पर अस्थायी रोक लगा दी है। वहीं 11 देशों के यात्रियों को अनिवार्य रूप से अलग रखा जाएगा। यह जानकारी दी गृह मंत्रालय ने दी।
मंत्रालय ने यह भी कहा कि प्रतिबंधित देशों को छोड़कर 'ओवरसीज सिटीजन ऑफ इंडिया' (OCI) कार्डधारकों को भारत में प्रवेश के लिए भारतीय मिशनों से ताजा वीजा लेना होगा।
मंत्रालय के प्रवक्ता ने कहा कि ‘कोई भी एयरलाइन ऑस्ट्रेलिया, बेल्जियम, बुल्गारिया, क्रोएशिया, साइप्रस, चेक गणराज्य, डेनमार्क, एस्टोनिया, फिनलैंड, फ्रांस, जर्मनी, ग्रीस, आइसलैंड, हंगरी, आयरलैंड, इटली, लातविया, लिकटेंस्टीन, लिथुआनिया, लक्जमबर्ग, माल्टा, नीदरलैंड, नॉर्वे, पोलैंड, पुर्तगाल, रोमानिया, स्लोवाकिया, स्लोवेनिया, स्पेन, स्वीडन, स्विटजरलैंड, तुर्की, ब्रिटेन से किसी भी यात्री को भारत नहीं लाएगी। यह आदेश 12 मार्च से प्रभावी हो चुका है।’
इसके अलावा 17 मार्च से एयरलाइनों द्वारा फिलिपीन, मलेशिया और अफगानिस्तान से यात्रियों के लाने पर भी रोक लगा दी गई है।
