सम्बंधित जानकारी
- Corona virus : दुनियाभर में संक्रमितों की संख्या बढ़कर 2 लाख हुई, 8 हजार से ज्यादा की मौत
- Corona के कारण रिलायंस इंडस्ट्रीज के कर्मचारी घर से कर सकेंगे काम
- CBSE ने 10वीं और 12वीं की बोर्ड परीक्षाओं को टाला, इंजीनियरिंग प्रवेश परीक्षाएं स्थगित
- Live updates : दिल्ली में Corona virus के संदिग्ध युवक ने सफदरजंग अस्पताल से कूदकर जान दी
- क्या कोरोना के कारण देशभर में 50 लाख रेस्टोरेंट बंद हो जाएंगे?
रेलवे ने कोरोना वायरस और सीटें खाली रहने के कारण 100 से ज्यादा ट्रेनें रद्द कीं
नई दिल्ली। भारतीय रेलवे ने सीटें खाली रहने और कोरोना वायरस को लेकर एहतियाती उपाय के तहत बुधवार को 100 से ज्यादा ट्रेनों को रद्द कर दिया। सरकारी आंकड़ों में यह जानकारी दी गई है।
पश्चिम मध्य रेलवे और उत्तर रेलवे ने 11-11 ट्रेनें रद्द कीं, दक्षिण मध्य रेलवे और पूर्वोत्तर सीमांत रेलवे ने 20-20, दक्षिणी रेलवे ने 32 और पूर्व मध्य रेलवे ने पांच ट्रेनों को रद्द किया।
अधिकारियों ने मंगलवार को जोनल रेलवे के कैटरिंग स्टाफ के संबंध में दिशा निर्देश जारी किए थे, जिसमें कहा गया है कि बुखार, खांसी, नाक बहने या सांस लेने में कठिनाई होने वाले किसी भी कर्मचारी को भारतीय रेलवे में खान-पान का जिम्मा देखने के लिए तैनात नहीं किया जाना चाहिए।
