सोमवार, 22 अप्रैल 2024
  • Webdunia Deals
  1. समाचार
  2. मुख्य ख़बरें
  3. कोरोना वायरस
  4. Sachin Tendulkar will feed 5 thousand people every month
Written By
Last Updated : शुक्रवार, 10 अप्रैल 2020 (19:19 IST)

'क्रिकेट के भगवान' सचिन तेंदुलकर अब महीने में 5000 लोगों को खिलाएंगे खाना

'क्रिकेट के भगवान' सचिन तेंदुलकर अब महीने में 5000 लोगों को खिलाएंगे खाना - Sachin Tendulkar will feed 5 thousand people every month
मुंबई। कोविड-19 महामारी के खिलाफ लड़ाई के लिए पहले ही 50 लाख रुपए का दान दे चुके क्रिकेट के भगवान कहे जाने वाले सचिन तेंदुलकर ने अब एक महीने में 5000 लोगों को खाना खिलाने का फैसला किया है।
 
एक गैर सरकारी संगठन  'अपनालय' ने ट्वीट के जरिए तेंदुलकर को धन्यवाद दिया।' अपनालय' ने अपने अधिकारिक हैंडल पर ट्वीट किया, ‘शुक्रिया सचिन तेंदुलकर अपनालय की मदद करने के लिए।'

अपनालय इस लॉकडाउन के दौरान सबसे ज्यादा परेशानी से गुजर रहे लोगों की मदद करता है। वह एक महीने में करीब 5000 लोगों के राशन की जिम्मेदारी लेंगे। तेंदुलकर ने जवाब दिया, ‘अपनालय को शुभकामनाएं और जरूरतमंदों के लिए अपना काम जारी रखिए।'

सनद रहे कि पिछले दिनों प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कोरोना महामारी के खिलाफ लड़ाई में जिन प्रमुख खेल हस्तियों से बातचीत की थी, उनमें सचिन तेंदुलकर भी शामिल थे।

दूरदर्शन पर सचिन को एक वीडियो के जरिए देशवासियों को नसीहत देते नजर आते हैं कि किस तरह हमें अपने घर में रहना है और कई बार हाथों को साबुन से धोना है। सचिन खुद अपने घर में हाथ धोने का समझाने के साथ कोरोना को देश से भगाने की अपील भी करते नजर आते हैं। (भाषा) 
ये भी पढ़ें
कश्मीर में आतंकी के जनाजे में शामिल हुई थी भीड़, कई गिरफ्तार