सम्बंधित जानकारी
- SC ने कहा- अधिकारियों से जेल भेजने से Oxygen नहीं आ जाएगी...
- Data Story : भारी पड़े मई के पहले 5 दिन, 19 लाख से ज्यादा नए कोरोना संक्रमित, 17858 लोगों की मौत
- पिता की कोरोना से मौत के सदमे में बेटी जलती चिता में कूदी
- CoronaVirus India Update : 24 घंटे में कोरोना के 3.82 लाख नए मामले, 3,780 मरीजों की मौत
- द. अफ्रीका में भारत से आए मालवाहक पोत के चालक दल के 14 सदस्य निकले संक्रमित
ब्रिटेन गए जयशंकर के प्रतिनिधिमंडल के 2 सदस्य कोरोना संक्रमित, कार्यक्रम में फेरबदल
लंदन। विदेश मंत्री एस जयशंकर के साथ ब्रिटेन गये प्रतिनिधिमंडल के दो सदस्य कोविड-19 से संक्रमित पाये गये हैं। इस वजह से विदेश मंत्री को यहां अपने आधिकारिक कार्यक्रमों में फेरबदल करना पड़ा है।
जयशंकर ने बुधवार को ट्वीट किया, मुझे कल शाम कोविड-19 से संक्रमितों के संपर्क में आने का पता चला। एहतियात के तौर पर और अन्य लोगों से विचार-विमर्श के बाद मैंने डिजिटल तरीके से अपने कार्यक्रमों को करने फैसला किया है। आज की जी-7 बैठक में भी डिजिटल तरीके से ही हिस्सा लूंगा।
जी-7 समूह के देशों के विदेश मंत्रियों एवं विकास मंत्रियों की बैठक में बतौर अतिथि हिस्सा लेने के लिए ब्रिटेन के विदेश मंत्री डोमिनिक राब के आमंत्रण पर जयशंकर सोमवार को लंदन पहुंचे। (भाषा)
जयशंकर ने बुधवार को ट्वीट किया, मुझे कल शाम कोविड-19 से संक्रमितों के संपर्क में आने का पता चला। एहतियात के तौर पर और अन्य लोगों से विचार-विमर्श के बाद मैंने डिजिटल तरीके से अपने कार्यक्रमों को करने फैसला किया है। आज की जी-7 बैठक में भी डिजिटल तरीके से ही हिस्सा लूंगा।
सूत्रों के अनुसार प्रतिनिधिमंडल के दो सदस्य मंगलवार को कोविड-19 से संक्रमित पाये गये और आगे की जांच रिपोर्ट की प्रतीक्षा की जा रही है।Was made aware yesterday evening of exposure to possible Covid positive cases. As a measure of abundant caution and also out of consideration for others, I decided to conduct my engagements in the virtual mode. That will be the case with the G7 Meeting today as well.
— Dr. S. Jaishankar (@DrSJaishankar) May 5, 2021
