सम्बंधित जानकारी
- 10 राज्यों में हैं Corona के 74 फीसदी से ज्यादा मामले, 3,49,691 नए संक्रमित आए सामने
- सिस्टम पर सवाल : बिजनौर में धूल खा रहे हैं 50 लाख के वेंटिलेटर, नहीं है चलाने वाला स्टाफ
- स्मोकिंग, शाकाहार से क्या है कोविड का कनेक्शन? किस ब्लड ग्रुप के लोगों को अधिक है संक्रमण का खतरा?
- राहुल गांधी का आरोप, छवि बचाने के लिए मौत के आंकड़ों को छुपा रही है सरकार
- CM योगी का ऐलान- कोरोना मरीजों के इलाज का खर्चा वहन करेगी सरकार, कोई भी अस्पताल मरीज को वापस नहीं करे
टूट गई मिश्र बंधुओं की सदाबहार जोड़ी, पंडित राजन मिश्र का कोरोना से निधन
नई दिल्ली। प्रख्यात हिन्दुस्तानी शास्त्रीय गायक पंडित राजन मिश्र का रविवार को यहां एक अस्पताल में कोविड-19 समस्याओं के चलते निधन हो गया। उनके भतीजे ने यह जानकारी दी। वे 70 वर्ष के थे। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने मिश्र के निधन पर शोक व्यक्त किया है।
मिश्रा के भतीजे अमित ने बताया कि मिश्र को आज दोपहर पहली बार और शाम के समय दूसरी बार दिल का दौरा पड़ा। वे खयाल गायकी में अपने भाई साजन मिश्रा के साथ अग्रणी गायकों में शुमार थे।
अमित ने कहा कि पंडित राजन मिश्रजी का दिल्ली के सेंट स्टीफेन अस्पताल में शाम करीब साढ़े छ: बजे निधन हो गया। उन्हें कोविड-19 होने के बाद अस्पताल में भर्ती कराया गया था। 15-20 दिन पहले उन्होंने टीके की पहली खुराक ली थी। उन्हें दोपहर में पहली बार और फिर शाम करीब साढ़े पांच बजे दूसरी बार दिल का दौर पड़ा। मिश्रा पद्मभूषण से सम्मानित थे। दोनों भाई बनारस घराने से संबंध रखते हैं।
मोदी ने ट्वीट किया कि शास्त्रीय गायन की दुनिया में अपनी अमिट छाप छोड़ने वाले पंडित राजन मिश्रजी के निधन से अत्यंत दुख पहुंचा है। बनारस घराने से जुड़े मिश्रजी का जाना कला और संगीत जगत के लिए एक अपूरणीय क्षति है। शोक की इस घड़ी में मेरी संवेदनाएं उनके परिजनों और प्रशंसकों के साथ हैं।
पद्मभूषण से सम्मानित पंडित राजन मिश्र कोविड-19 से संक्रमित थे। उनका आज राजधानी दिल्ली के एक अस्पताल में निधन हो गया। वे 70 वर्ष के थे।
