सम्बंधित जानकारी
- COVID-19 in India : भारत में एक्टिव केस की संख्या घटकर 6 लाख के करीब, 70 लाख से ज्यादा हो चुके हैं स्वस्थ
- COVID-19 in MP : मध्य प्रदेश में Corona संक्रमण के 1004 नए मामले, 20 और लोगों की मौत
- COVID-19 : अध्ययन में दावा, 7 महीने बाद भी Corona मरीजों के शरीर में मौजूद थे एंटीबॉडी
- फ्री कोरोना वैक्सीन पर बोले CM केजरीवाल, ये पूरे देश का अधिकार है...
- Coronavirus: डब्लूएचओ ने कहा, कुछ देश महामारी की रडार पर!
COVID-19 in Mumbai : मुंबई बन गया Corona से 10 हजार मौतों वाला पहला शहर
मुंबई। वाणिज्यिक नगरी मुंबई कोरोनावायरस (Coronavirus) से 10 हजार से अधिक मौतों वाला देश का पहला शहर बन गया है। आज महानगरी में 1257 नए मामले आए और कुल संक्रमितों का आंकड़ा ढाई लाख को पार कर 250061 हो गया।
मुंबई में शनिवार शाम को आए आंकड़ों में कोरोनावायरस से 50 और मरीजों की मौत हुई और इस वैश्विक महामारी से मरने वालों की कुल संख्या 10 हजार को पार कर 10016 पर पहुंच गई। इसके बाद महानगर देश का ऐसा पहला शहर बन गया जहां जानलेवा वायरस दस हजार से अधिक की जान ले चुका है।
आज महानगरी में 1257 नए मामले आए और कुल संक्रमितों का आंकड़ा ढाई लाख को पार कर 250061 हो गया।महानगर में वायरस को दो लाख नौ हजार 152 मरीज मात दे चुके हैं जबकि फिलहाल 19 हजार 554 इससे अभी जूझ रहे हैं।(वार्ता)
